मनोरंजन
Ramayana Movie: के किरदारों को लेकर रणबीर कपूर और यश के बच्चों ने पूछा सवाल
Published
2 घंटे agoon

Ramayana Movie: इस दिवाली रामायणम् अपनी ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस रिलीज़ के लिए तैयार है, ऐसे में फिल्म के लीड स्टार्स रणबीर कपूर और रॉकिंग स्टार यश ने अपने बच्चों के जबरदस्त, मस्ती से भरे और इमोशनल रिएक्शंस शेयर किए हैं।
Ramayana Movie: रामायण के किरदारों के बारे में यश और रणबीर कपूर के बच्चों ने पूछा सवाल
नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस और नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्टेड फिल्म रामायणम्, बिना किसी शक साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। मेकर्स द्वारा समय-समय पर जारी किए गए पोस्टर्स से लेकर टीजर और ट्रेलर तक, हर एक चीज ने फिल्म के इर्दगिर्द उत्साह को बढ़ा दिया है। फिल्म के बड़े पैमाने से लेकर स्टार पावर और ग्रैंड विजुअल तक, जो चीज इसे अलग और बेहद खास बनाती है वह है इसका दिल। प्रोजेक्ट की शुरुआत से ही टीम ने फिल्म से जुड़ी किसी भी चीज को न सिर्फ एक प्रोजेक्ट के रूप में देखा है बल्कि एक बेहद अहम और सम्मानजनक जिम्मेदारी के रूप में अपने कंधों पर उठाया है। इंडस्ट्री जहां पर प्रमोशन रोल आउट को पूरी तरह से मार्केट शेड्यूल के हिसाब से चलाया जाता है, वही रामायणम् ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक महत्व वाली राह अपनाई है।
इस कहानी को जीवंत करना कास्ट के लिए एक भावनात्मक अनुभव रहा, खास करके रणबीर कपूर और रॉकिंग स्टार यश के लिए, जिन्होंने इस महागाथा को अपने बच्चों की मासूम नजरों से अनुभव किया है। इस बारे में बात करते हुए कि कैसे रणबीर कपूर की बेटी राहा इस सफर का हिस्सा रही हैं, उन्होंने बताया कि यह खास होने वाला है क्योंकि यह पहली कहानी होगी जिसे वह स्क्रीन पर देखने वाली है। राहा ने सेट पर विजिट करने से लेकर रणबीर के को-स्टार्स साईं पल्लवी और रॉकिंग स्टार यश के साथ मुलाकात की हैं, इस तरह से वह उनके द्वारा बनाई जा रही दुनिया से जुड़ी है। रणबीर के जीवन में यह किरदार उस समय पर आया है, जब वह खुद एक पिता बन चुके हैं। इस कारण उनके अंदर एक बेहतर इंसान बनने और अपने बच्चे को भी ये संस्कार देने की इच्छा और गहरी हो गई है।
दूसरी तरफ, रॉकिंग स्टार यश ने अपने बच्चों के रिएक्शन से जुड़ा मजेदार और प्यारा पल साझा किया।* उन्होंने माना कि बच्चों के सवालों से गुजरना काफी हैरान करने वाला था। जहां, उनकी बेटी से पूछे जाने पर कि क्या उन्हें यह पसंद आया तो उन्होंने अच्छे तरीके से थम्स अप दिया, जबकि उनके बेटे के पास कई सारे सवाल थे, और वह असल में उलझन में था क्योंकि वह समझ नहीं पा रहा था कि क्या सही और क्या गलत है। यश ने बताया कि वह अपने बेटे को भगवान राम के आदर्शों और संस्कारों को अपनाने की सीख देते हैं। ऐसे में जब उनके बेटे ने उन्हें रावण का किरदार निभाते देखा, तो वह नाराज हो गया। उसने उनसे पूछा, “आप रावण का किरदार क्यों निभा रहे हैं? आप बुरे इंसान क्यों बने हैं?” यश ने बताया कि फिल्म में जब उनका किरदार जटायु से लड़ता है, तब भी उनका बेटा काफी परेशान हो गया था। वह उनके पास बैठकर चिल्लाने लगा, “रुक जाइए! आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?” यहां तक कि वह रोने लगा, क्योंकि उसे पर्दे पर अपने पिता को उस पक्षी को मारते देखना बिल्कुल पसंद नहीं आया।
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस दो पार्ट वाली फिल्म को नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुकी कंपनी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म दुनियाभर में आईमैक्स में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा।
You may like

Ramayana Movie: नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ में हुई जटायु की एंट्री, जानिए किसने निभाया रोल

Ramayana Movie: रामायणम्’ मूवी के मेकर्स ने जारी किया दशरथ के किरदार में अरूण गोविल का फर्स्ट लुक

Ramayana Movie: में भगावन श्री राम का किरदार नहीं निभाना चाहते Ranbir Kapoor बेटी राहा बनी वजह

Ramayana Movie: से रणवीर कपूर और साई पल्लवी का माता सीता और प्रभु राम के रूप में फर्स्ट लुक हुआ लीक




