मनोरंजन
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Video: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन आए एक साथ नजर, वीडियो देख लोगों ने कहा- जब औरत गलत हाथों में हो
Published
19 मिनट agoon

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Video: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की खबरें काफी समय से सोशल मीडिया पर सुर्खियों का हिस्सा बनी थी। लेकिन बाद में कपल ने साथ में इवेंट में हिस्सा लेकर इन खबरों पर पूरी तरह से पूर्ण विराम लगा दिया। इन सबके बीच कल बॉलीवुड के दिवाली पार्टी में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ नजर आएं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Video: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन दिवाली पार्टी का बने हिस्सा वीडियो वायरल
दिवाली का त्यौहार जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे दिवाली पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। बॉलीवुड के दिवाली पार्टी का हिस्सा हर रोज सितारे बनते हैं। तो वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन जिनके तलाक की खबरें काफी समय से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाओं में थी। लेकिन दोनों ने अक्सर इन खबरों को झूठा ही साबित किया है।
काफी समय बाद कल अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ दिवाली पार्टी में नजर आएं। जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दर्शकों द्वारा रिएक्शन दिया जाने, जहाँ दोनों कपल को एक साथ देखकर इनके फैंस काफी खुश हुए तो वहीं कुछ यूजर ने दोनों को ट्रोल भी किया।
एक यूजर ने लिखा- आखिरकार यह आदमी सही काम कर रहा है, तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं देख सकता हूँ कि वे एक दूसरे से प्यार करते हैं ❤️❤️ उनमें केमिस्ट्री है, एक यूजर ने लिखा- मुझे इनके बीच वो रिश्ता नहीं दिखता, एक यूजर ने लिखा- वह सहज नहीं लग रही है.. जीवन में अभिनय करना बहुत कठिन है, अन्य यूजर ने लिखा- जब औरत गलत हाथों में हो,
एक यूजर ने लिखा- केमिस्ट्री ठीक नहीं है। कोई बॉन्डिंग नहीं है, एक यूजर ने लिखा- बहुत कम लोग समझ पाएंगे और देखेंगे कि यह नकली है। मुझे तो यह साफ़ है। ऐश अपने बालों से अपना चेहरा और एक्सप्रेशन छिपा रही है और अभिषेक नकली मुस्कान दे रहा है ताकि सब कुछ सही दिखे, जबकि जब भी वह उसे कैमरे के लिए पकड़ता है तो वह चिढ़ जाती है।
