मनोरंजन
Dhurandhar 2 Brutal Scene: बाप रे! धुरंधर 2 का ये सीन देख निकल पड़ेगी चीखें, मेजर इकबाल की हत्या से है जुड़ा, देखें
Published
6 मिनट agoon

Dhurandhar 2 Brutal Scene: धुरंधर 2 रिलीज से पहले चर्चाओं में थी ही, वहीं अब रिलीज के बाद तो इस फिल्म ने गर्दा ही उड़ा दिया है, जी हां! धुरंधर 2 पहली ऐसी मूवी है, जिसकी दुनिया भर में इतनी अधिक चर्चा हो रही है। धुरंधर 2 ने रिलीज के बाद तो और अधिक सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है, सोशल मीडिया पर फिल्म देख चुके दर्शक धुरंधर 2 की लगातार क्लिप्स शेयर कर रहें हैं, (Dhurandhar 2 Brutal Scene) वहीं अब एक ऐसा दिल दहला देने वाला क्लिप सामने आया है, जिसे देख दर्शकों की चीखें निकल जाएगी, आइए आपको भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप दिखाते हैं।
Also Read –T20 World Cup 2026: ईशान किशन की मेहनत रंग लाई: टी20 विश्व कप में मिली कप्तानी और सफलता
Dhurandhar 2 Brutal Scene: धुरंधर 2 का सबसे क्रूर सीन
धुरंधर 2 मूवी मार-धार और खून खराबे से भरपूर है, कमजोर दिल वाले इस फिल्म को नहीं देख पाएंगे, क्योंकि इस फिल्म में बहुत से ऐसे मारने-काटने वाले सीन हैं, जिसे देख पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। (Dhurandhar 2 Brutal Scene) बहुत ही क्रूरता और हिंसा आदित्य धर की धुरंधर 2 में दिखाया गया है, वहीं अब एक ऐसे ही सीन की क्लिप इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है, जिसने दर्शकों की चीखें निकाल दी है।
दरअसल हम बात कर रहें हैं मेजर इकबाल की हत्या के सीन की, मेजर इकबाल जिसका किरदार अभिनेता अर्जुन रामपाल निभा रहें हैं, हमजा द्वारा उनकी बेहद दर्दनाक तरीके से हत्या की गई। (Dhurandhar 2 Brutal Scene) सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते हैं कि हमजा और मेजर इकबाल के बीच मार धाड़ हो रही है, मेजर इकबाल हमजा अली मजारी से बचकर भागना चाहता है, लेकिन हमजा बेहद गुस्से में है और वो हाथ में लिए मोटी लोहे की चैन से मेजर इकबाल पर प्रहार करता है और उसका पैर कटकर अलग हो जाता है, मेजर इकबाल का पैर कटने की वजह से वह गिर जाता है और तड़पने लगता है, इसके बाद हमजा मेजर इकबाल के कटे पैर पर अपना पैर रखता है, जिससे मेजर इकबाल की रूह कांप जाती है और वो चिल्ला उठता है, और फिर एक और घातक प्रहार कर हमजा मेजर इकबाल का हिस्सा हमेशा के लिए खत्म कर देता है। हमजा और मेजर इकबाल का ये सीन जिस तरह से फिल्माया गया है, उसे देख दर्शकों की चीखें निकल जा रहीं हैं।
Also Read –Divyanka Tripathi Pregnant: दिव्यांका त्रिपाठी हैं प्रेग्नेंट, खुद किया ऐलान, रिवील की डिलीवरी डेट
