मनोरंजन
Asha Bhosle: आशा भोसले और लता मंगेश्कर की दुश्मनी पर जब बनी थी फिल्म, जाने क्या कहा था लता ने
Published
2 दिन agoon

Asha Bhosle: मशहूर सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) जी का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। शनिवार को उनको सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहाँ पर रविवार को उनके निधन की खबर उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है। आज राजकीय सम्मान के साथ आशा भोसले जी का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया है। Asha Bhosle के अंतिम दर्शन के लिए सभी सेलेब्स उनके आवास पर पहुँचे। जो आशा जी को अंतिम विदाई देने उनके आवास पर नहीं पहुँच पाए उन्होंने ट्वीट करके उनके लिए शोक व्यक्त किया। तो वहीं आज हम आपको आशा भोसले और लता मंगेश्कर को लेकर वायरल हो रही उन खबरों की चर्चा करने जा रहे हैं। जिस दौरान कहा गया था कि आशा भोसले को लता मंगेश्कर आगे बढ़ने नहीं देना चाहती थी।
Asha Bhosle: लता मंगेश्कर ने बताया अपनी और आशा भोसले की दुश्मनी की सच्चाई
लता मंगेश्कर जिनके गले में स्वंय माता सरस्वती का आशीर्वाद था। उनके गानों को आज भी लोग पसंद करते हैं। तो वहीं उनकी बहन आशा भोसले भी उन्ही की ही तरह एक बेहतरीन सिंगर थी। दोनों बहनों ने संगीत की दुनिया में काफी नाम कमाया था। तो वहीं दोनों बहनों का देहांत 92 साल की उम्र में हो गया है। तो वहीं आशा भोसले जी और लता मंगेश्कर को लेकर एक खबर काफी वायरल हुई थी। जिसमें कहा गया था कि आशा भोसले को लता मंगेश्कर आगे बढ़ने नहीं देना चाहती थी। इसपर एक फिल्म साज भी बनी थी। जिसमें शबाना आजमी और अरूणा ईरानी लीड रोल में थी।
जब इस सवाल के बारे में राजीव शुक्ला ने अपने एक इंटरव्यू में लता मंगेश्कर जी से पूछा था। तब लता मंगेश्कर जी ने कहा था कि वो आशा भोसले के साथ कभी भी ऐसा व्यवहार नहीं की है। Asha Bhosle बहुत पहले ही शादी करके चली गई थी। और शादी के बाद वो जो बनी है बनी है। अगर मैं ऐसा करती तो वो आगे नहीं बढ़ पाती। मैं अपनी बहन के बारे में ऐसा नहीं सोच सकती थी। हम दोनों बहने हैं लेकिन आवाजे भले ही मिलती-जुलती हो लेकिन दोनों ने बहुत-ही अलग स्टाइल के गाने गाए थे। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
