राष्ट्रीय समाचार
india news: मंत्री होगे अपने घर के! बीच सड़क महिला ने BJP मंत्री को जमकर लताड़ा, गेट आउट कहकर सरेआम हड़काया
Published
35 सेकंड agoon

india news: मुंबई के वर्ली इलाके में मंगलवार को महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के विरोध में बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान भारी ट्रैफिक जाम लग गया। इस जाम से नाराज़ एक महिला ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन को जमकर फटकार लगा दी। महिला ने साफ कहा कि पास में खाली मैदान मौजूद है, वहां जाकर प्रदर्शन करें, सड़क जाम करके लोगों को परेशान न करें। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग महिला की बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल, उस समय मंत्री गिरीश महाजन विरोध प्रदर्शन के दौरान एक रैली में मीडिया से बातचीत कर रहे थे और विपक्षी दलों पर निशाना साध रहे थे। (india news) सड़क पर चल रहे इस प्रदर्शन की वजह से लंबा जाम लग गया, जिसमें कई लोग घंटों फंसे रहे। इसी दौरान जाम में फंसी एक महिला ने पहले पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन जब उसकी बात अनसुनी कर दी गई तो वह सीधे मंत्री के पास पहुंच गई और उनसे सड़क खाली करने को कहा।
गुस्से में महिला ने मंत्री से कहा, “पास में मैदान है, वहां जाकर बोलिए, ट्रैफिक रोककर नहीं… गेट आउट ऑफ हेयर।” जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह दोबारा लौटी और मंत्री से तीखे सवाल पूछते हुए बोली, “आपको समझ नहीं आ रहा? यहां सैकड़ों लोग फंसे हैं।” महिला का गुस्सा देखकर मंत्री अपने समर्थकों के साथ आगे बढ़ने लगे, लेकिन महिला लगातार विरोध जताती रही। (india news) इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन महिला ने उसे भी नहीं बख्शा।
हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने महिला को वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन उसने साफ कहा कि पहले ट्रैफिक खुलवाइए। (india news) एक पुलिसकर्मी ने महिला पुलिसकर्मियों को उसे हटाने के निर्देश दिए, लेकिन महिला ने विरोध करते हुए उन्हें हाथ लगाने से भी मना कर दिया। उसने कहा कि वह एक घंटे से सड़क पर फंसी है और प्रशासन को जनता की परेशानी समझनी चाहिए।
आखिरकार पुलिस महिला को किनारे ले गई और जाम हटाने का भरोसा दिया, लेकिन तब तक यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद होकर वायरल हो चुका था।
इस घटना ने बीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला के तेवर और वीडियो के वायरल होने के बाद पार्टी की रणनीति उल्टी पड़ती नजर आई। (india news) महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने वीडियो साझा करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी का असली चेहरा सामने आ गया है।

