मनोरंजन
Guru Randhawa Girlfriend: गुरु रंधावा को हुआ प्यार? मिस्ट्री गर्ल संग तस्वीरें वायरल
Published
2 दिन agoon

Guru Randhawa Girlfriend: पंजाबी गायक गुरु रंधावा आज लाखों दिलों की धड़कन बन चुके हैं, अपनी गायिकी से वह सिर्फ देश भर में नहीं, बल्कि दुनिया भर में राज कर रहें हैं, जी हां! दुनिया के कोने कोने में उनके फैंस मौजूद हैं। अपने गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देने वाले गायक गुरु रंधावा (Guru Randhawa) अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं, जी हां! दरअसल उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मिस्ट्री गर्ल संग एक तस्वीर शेयर की, जिसकी चर्चा फैंस के बीच होने लगी है।
Guru Randhawa Girlfriend: गुरु रंधावा को हुआ प्यार
गुरु रंधावा (Guru Randhawa) अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं, लेकिन अब उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख फैंस को बड़ा झटका लगा। जी हां! दरअसल गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे एक मिस्ट्री गर्ल (Guru Randhawa Lady Love) का हाथ पकड़े नजर आ रहें हैं। तस्वीर को इस तरह से खींचा गया है कि मिस्ट्री गर्ल का सिर्फ बैक पार्ट दिख रहा है, गुरु उसका हाथ पकड़े हुए उसकी आंखों में देख रहें हैं और बेहद प्यार से स्माइल कर रहें हैं।
Also Read –Qazi Touqeer Wedding Video: काजी तौकीर का वेडिंग वीडियो वायरल, क्या सच में हैं शादीशुदा?
इस खूबसूरत और प्यारी तस्वीर को साझा करते हुए गुरु रंधावा ने कैप्शन में लिखा, “एक खूबसूरत सा नया चैप्टर… दो खूबसूरत आंखों को देख रहा हूं।” इसके साथ गुरु रंधावा ने रेड हार्ट और इनफिनिटी (Infinity) वाला इमोजी भी बनाया। गुरु रंधावा ने जैसे ही ये पोस्ट साझा किया, फैंस के बीच इस पोस्ट की चर्चा होने लगी। गुरु रंधावा के इस पोस्ट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जैसे क्या गुरु रंधावा ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है, क्या उन्हें मिस्ट्री गर्ल संग प्यार हो गया है, तो वहीं कुछ यह भी कयास लगा रहें हैं कि ये गुरु रंधावा के अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा पोस्ट होगा, उनका कोई रोमांटिक गाना आने वाला होगा, जिसके लिए उन्होंने ऐसा पोस्ट शेयर किया। हालांकि सच क्या है, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, गुरु रंधावा जब तक खुद कुछ कंफर्म नहीं कर देते, तब तक कुछ भी कह पाना मुश्किल है।
