Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

Delhi LPG cylinder blast: दिल्ली में तड़के मचा हड़कंप! आग बुझाते समय LPG सिलिंडर में जोरदार ब्लास्ट, 1 की मौत

Published

on

Delhi LPG cylinder blast: दिल्ली (Delhi) के मोती नगर (Moti Nagar) इलाके में शनिवार तड़के एक दो मंजिला मकान (Two-Storey House) में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। मकान के भूतल (Ground Floor) में लगी आग बुझाने के दौरान घर में रखे घरेलू गैस सिलिंडर (Domestic Gas Cylinder) में जोरदार विस्फोट (Cylinder Blast) हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

Delhi LPG cylinder blast: तड़के साढ़े तीन बजे मिली आग की सूचना

दमकल विभाग (Fire Department) के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे गली नंबर 11 में स्थित एक मकान के भूतल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां (Fire Tenders) तुरंत मौके पर पहुंचीं। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने और उसे बुझाने का काम शुरू किया।

Also Read –Viral Video: लंदन से बांग्लादेश जा रही Flight में भिड़े यात्री, जमकर हुई मारपीट, कपड़े फाड़े, Video Viral

आग बुझाते समय सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट

दमकल कर्मी जब मकान के भूतल में लगी आग बुझाने में जुटे थे, उसी दौरान घर के अंदर रखे घरेलू गैस सिलिंडर में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। सिलिंडर में हुए इस विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

Also Read –PM Modi Birthday 2026: पीएम मोदी की कुंडली में सत्ता का राज! दिसंबर के बाद राजनीति में आएगा बड़ा मोड

मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी

सिलिंडर ब्लास्ट (LPG Cylinder Explosion) में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। संबंधित विभाग की ओर से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, मकान में आग किस वजह से लगी और उसके बाद सिलिंडर में विस्फोट कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। हादसे से जुड़े कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *