Connect with us

मनोरंजन

Ranveer Singh Lal Bagh Raja: रणवीर सिंह के साथ हुआ हादसा, लाल बाग के राजा के दर्शन के दौरान, देखें वीडियो

Published

on

Ranveer Singh Lal Bagh Raja: रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वह पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए। उन्होंने पूजा-अर्चना की और अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए आशीर्वाद लिया। (Ranveer Singh Lal Bagh Raja) रणवीर के लिए यह साल बेहद खास रहा है। ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी सफलता हासिल की। ‘हमजा’ के किरदार में रणवीर के अभिनय को खूब पसंद किया गया। फिल्म की सफलता ने उनके करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ दी है। लाल बाग के राजा के दर्शन के बाद जब रणवीर सिंह ने फैंस से हाथ मिलाया तब उनका हाथ किसी ने मोड़ दिया।

Also Read –Prabhas New Movie: प्रभास की आने वाली फिल्में कौन-सी है, जानिए जिसके लिए फैंस हैं उत्सुक

Ranveer Singh Lal Bagh Raja: रणवीर सिंह पहुँचे लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए

रणवीर सिंह अन्य सेलेब्स की तरह लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए गए थे। उसी दौरान वहाँ पर एक हादसा हो गया। बता दे कि रणवीर सिंह लाल बाग के राजा के दर्शन के बाद फैंस से हाथ मिलाते हुए नजर आए। वहीं भीड़ में किसी ने रणवीर सिंह हाथ ना पकड़कर उनकी कलाई पकड़ ली, जिसके बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Also Read –Paras Chhabra Nehal Vadolya Contorversy: पारस छाबड़ा ने एक्ट्रेस के साथ किया होटल के कमरे में बदसलूकी, लगाया गंभीर आरोप

रणवीर का लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचना उनकी निजी जिंदगी के लिहाज से भी बेहद खास समय है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने दूसरे बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनकी जिंदगी में यह समय कई निजी और प्रोफेशनल खुशियों से भरा हुआ है। ‘धुरंधर’ की बड़ी सफलता के बाद ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू करना और बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई पारी की शुरुआत करना, रणवीर सिंह के करियर में एक नया अध्याय है। नई जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने से पहले लालबागचा राजा के दर्शन कर आशीर्वाद लेना उनके लिए एक भावुक और खास पल रहा। अब रणवीर अपने करियर के एक नए और रोमांचक दौर की ओर बढ़ रहे हैं। वह जल्द ही ‘प्रलय’ में नजर आएंगे और फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म में रणवीर न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाएंगे, बल्कि बतौर प्रोड्यूसर भी काम करेंगे। ‘प्रलय’ के साथ रणवीर अपने बैनर मां कसम फिल्म्स के तहत प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। यह उनके करियर में एक नई जिम्मेदारी और नया अध्याय होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *