Connect with us

मनोरंजन

Ankita Lokhande Video: लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं अंकिता लोखंडे की हरकत पर भड़के लोग, बोले- ओवरएक्टिंग की..

Published

on

Ankita Lokhande Video: मुंबई के प्रसिद्ध पंडाल लालबागचा राजा के दर्शन करने आए दिन कई सेलिब्रिटीज पहुंच रहें हैं, शाहरुख खान से लेकर गोविंदा, शिल्पा शेट्टी जैसी हस्तियां बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंच चुकीं हैं, वहीं अंकिता लोखंडे भी हाल ही में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं, अंकिता लोखंडे बप्पा का आशीर्वाद लेने अपने पति विक्की जैन और मां के साथ पहुंचीं, जिसका वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, वीडियो में अंकिता लोखंडे कुछ ऐसा करती दिखीं कि उनका अंदाज यूजर्स को तनिक भी पसंद नहीं आया और फिर उन्होंने कमेंट बॉक्स में ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Also Read –UP News: सर्टिफिकेट पाकर खिले खिलाड़ियों के चेहरे, डीएम ने बढ़ाया हौसला

Ankita Lokhande Video: अंकिता लोखंडे की हरकत पर भड़के यूजर्स

अंकिता लोखंडे गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल पहुंचीं। इस दौरान उनका ट्रेडिशनल अंदाज देखने को मिला। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह बप्पा के सामने नजर आ रही हैं। अंकिता बप्पा के चरणों को बार बार बड़े प्यार से पकड़ रहीं हैं और स्माइल भी कर रहीं हैं, एक बात तो बप्पा के चरण को पकड़ वे लेट गईं और उन्हें निहारते नजर आईं। उन्होंने तस्वीरें भी ऐसे क्लिक कराई। बस फिर क्या था, अंकिता लोखंडे की इन्हीं हरकतों को देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

Also Read –Swara Bhasker: कहां जा रहीं स्वरा भास्कर? सोशल मीडिया पर भावुक होकर लिखा- गुड बाय

अंकिता लोखंडे का वीडियो नेटिजेंस का तेजी से ध्यान खींच रहा है, और कमेंट बॉक्स में यूजर्स गुस्सा भी जाहिर कर रहें हैं, एक यूजर ने लिखा, “इसकी हर जगह ओवरएक्टिंग शुरू हो जाती है।” दूसरे ने लिखा, “इसे कहते हैं ओवरएक्टिंग की क्वीन।” तीसरे ने लिखा, “कैमरा देखते ही नौटंकी शुरू।” चौथे ने लिखा, “इसको पता है सब इसे ऑब्जर्व करेंगे तो ओवरएक्टिंग करने लगीं”, पांचवे ने लिखा, “अब वो बाउंसर कहां गई, जो सबको धक्का मारती है, इसको भी बाहर निकालो।” इसी तरह एक यूजर ने कमेंट किया, “क्या ये पागल है क्या, जो हर समय एक्टिंग करती रहती है।”

अंकिता लोखंडे वर्कफ़्रंट

अंकिता लोखंडे इस समय किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं, उन्हें आखिरी बार छोटे पर्दे पर कुकिंग कॉमेडी शो “लॉफ्टर शेफ” में देखा गया था, हालांकि अब वो ऑफ एयर हो गया है, अब देखना होगा कि अंकिता लोखंडे का अगला प्रोजेक्ट क्या होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *