मनोरंजन
Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Fight: Manoj Tiwari की बेटी ने कटाई नाक? Bigg Boss के घर में पार की हदें, Qazi Touqeer ने दी वार्निंग
Published
1 घंटा agoon

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Fight: बिग बॉस 20 के घर में आए दिन तमाशा हो रहा है, यही वजह है कि यह रियलिटी शो दर्शकों के दिलों दिमाग में छा गया है। बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में छाए हुए हैं, कोई किसी से कम नहीं है, ऐसे में अभी यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि कौन बिग बॉस के फिनाले तक पहुंच सकता है, क्योंकि सभी अपना 100% देते दिख रहें हैं। वहीं अब घर में फिर दो कंटेस्टेंट्स के बीच गंदी बहस होने वाली है, दरअसल बीते कुछ समय से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बुरी तरह ट्रोल हो रहीं हैं, उन्होंने काजी तौकीर को काफी कुछ भला बुरा कहा था, और अब एक बार फिर वे बिग बॉस के घर में सारी हदें पार करने वालीं हैं, जिसकी वजह से काजी तौकीर उन्हें वॉर्निंग भी देते दिखे।
Also Read –Swara Bhasker: कहां जा रहीं स्वरा भास्कर? सोशल मीडिया पर भावुक होकर लिखा- गुड बाय
Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Fight: रीति तिवारी ने कटाई मनोज तिवारी की नाक
रीति तिवारी पिछले कुछ दिनों से जिस तरह का गेम खेल रही हैं, उसकी वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है, यहां तक कि मनोज तिवारी भी खुद हैरान हैं कि रीति तिवारी क्या कर रहीं हैं, उन्होंने खुद इंटरव्यू में कहा कि वे डर-डर के बिग बॉस देख रहें हैं। अब तक तो फिर भी ठीक था, लेकिन अब रीति तिवारी ने सारी हदें पार कर दी, वे गंदी गालियां देते दिखी।
दरअसल बिग बॉस का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें रीति तिवारी, काजी तौकीर और उदिति सिंह के बीच डिस बैटल टास्क ऑर्गनाइज किया गया। रीति ने शुरुआत में उदिति और काजी की बॉन्डिंग पर डिस कर दिया, वहीं काजी ने भी रीति को म्यूट बटन दबाने जैसी लाइनें बोलीं, इसके बाद रीति ने लाइनें क्रॉस करनी शुरू कर दी, उन्होंने काजी तौकीर को डिस करते हुए गाली दे डाली। रीति की गंदी बातें सुनकर उदिति वहां से हट जाती हैं और कहती हैं मैं ये नहीं सुन सकती बकवास, वहीं काजी भी रीति की बातें सुनकर बेहद गुस्सा हो जाते हैं और वे गुस्से में अपनी जैकेट उतारकर फेंक देते हैं और कहते हैं बंद कर मैं ये सब नहीं सुन सकता, तभी रीति कहती हैं मुद्दा मिल गया इनको फुटेज चाहिए, काजी गुस्से में रीति से कहते हैं शटअप नाउ, जिसके बाद रीति अपना आपा खो बैठती हैं और काजी तौकीर को कहती हैं कि मुझको शटअप बोलेगा साले…, फिर वो काजी को और भी गंदी गालियां देती हैं और कहती हैं तू है ही नहीं साले।
आगे प्रोमो में काजी कैमरे के सामने जाकर कहते हैं कि लिमिट होती है रोस्टिंग की भी, ये बहुत ही घटिया था यार, तभी माही कहती हैं आप उनसे और उम्मीद भी क्या कर सकते हैं, फिर काजी कहते हैं कि मेरा खून गरम नहीं होगा क्या? फिर उन्होंने कहा- ये आपके लिए है मनोज तिवारी जी अपनी डॉटर को देखो…. नॉट डन।
रीति तिवारी जिस तरह प्रोमो में गालियां देते दिखी, दर्शकों का पारा हाई हो गया, और वे सब उनके बर्ताव पर गुस्सा जाहिर कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये बकवास रीति को निकालो यार जल्दी।” दूसरे ने लिखा, “मनोज तिवारी की छपरी लड़की को क्यों लेकर आए यहां।” तीसरे ने लिखा, “मनोज तिवारी अपनी बेटी को ले जा यहां से।” चौथे ने लिखा, “मनोज तिवारी अपनी बेटी को संभाल नहीं पाया, देश क्या घंटा संभालेगा।” पांचवें ने कहा, “मनोज तिवारी ओंज बेटी को देख ले भाई।” इसी तरह दर्शक मनोज तिवारी को टैग कर रीति तिवारी पर गुस्सा जाहिर कर रहा है।
