News
Seema Haider: सचिन को मिली पहली संतान, ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में पाकिस्तानी भाभी ने दिया नवजात को जन्म

Published
1 महीना agoon
By
News DeskSeema Haider: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने मंगलवार सुबह एक बच्ची को जन्म दिया। यह खुशखबरी ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल से आई, जहां सीमा ने सुबह 4 बजे बेटी को जन्म दिया। (Seema Haider) मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।
सीमा हैदर जो 2023 में अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास पाकिस्तान से भारत आई थीं। तब से सुर्खियों में रही हैं। उनके प्रेम और संघर्ष की कहानी को लेकर देशभर में चर्चा होती रही है।
अब उनके घर नए मेहमान के आगमन की खबर ने एक बार फिर उन्हें चर्चा का विषय बना दिया है। सीमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। (Seema Haider) जिसके बाद सचिन और उनका परिवार उन्हें ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों की देखरेख में मंगलवार तड़के 4 बजे उन्होंने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। परिवार का कहना है कि जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वह बेटी के जन्म से वे बहुत खुश हैं।
Seema Haider: बेटी का जन्म परिवार के लिए एक नया अध्याय
इसे भगवान का आशीर्वाद मानते हैं। बेटी का जन्म परिवार के लिए एक नया अध्याय है। उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। सचिन और सीमा ने अभी तक अपनी नवजात बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार वह जल्द ही एक पारिवारिक समारोह में बच्ची का नामकरण करेंगे।
सीमा हैदर के बच्चे को दिलाएंगे भारतीय नागरिकता
पुत्री के जन्म से पहले सीमा हैदर की गोदभराई की रस्म भी पूरी हुई थी। जिसमें पूरा परिवार सम्मिलित हुआ था। वहीं सीमा हैदर (Seema Haider) के अधिवक्ता और मोह बोले भाई पहले ही कह चुके हैं कि सीमा हैदर के बच्चे को भारतीय नागरिकता दिलाएंगे।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं सीमा
बच्चे को भारतीय नागरिकता ही मिलेगी। गौरतलब है कि सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। 2023 में वे अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत आईं और अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में बस गईं।
नवजात बच्ची सीमा की पांचवीं संतान
उनके भारत आने के बाद से ही उनके मामले ने राजनीतिक और कानूनी बहस को जन्म दिया। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप भी लगा था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई।
सीमा के पहले से चार बच्चे हैं, जो उनके साथ भारत में रह रहे हैं। अब नवजात बच्ची उनके परिवार में पांचवीं संतान है।
You may like
Prayagraj Fire: प्रयागराज में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में धुएं का गुबार
AS Dulat Book: पूर्व रॉ चीफ की किताब के विमोचन से रिटायर्ड सीजेआई का इनकार, फारूक अब्दुल्ला से जुड़ा है विवाद
India Nuclear Weapon: भारत हर साल बढ़ा रहा परमाणु हथियारों का जखीरा, 25 साल में 92 फीसदी बढ़ी ताकत, जानें कहां है पाकिस्तान
Ayodhya News: राम मंदिर समेत यूपी के 10-15 जिलों में आया धमकी भरा ई-मेल, कहा- बढ़ा लो सुरक्षा
UN: ‘डॉ. आंबेडकर की वकालत भारत की सीमाओं से भी कहीं आगे’, संयुक्त राष्ट्र में बोले केंद्रीय मंत्री अठावले
Mehul Choksi Arrested: भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत की प्रत्यर्पण की अपील के बाद कार्रवाई