राष्ट्रीय समाचार
Air India Express plane: वाराणसी से दिल्ली जा रही Air India Express में हड़कंप! हवा में अचानक बजा अलार्म…लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
Published
2 सप्ताह agoon

Air India Express plane: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से देश की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX 1253 में बृहस्पतिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान के कार्गो हिस्से में अचानक धुएं का अलर्ट बज उठा। (Air India Express plane) आसमान में उड़ते जहाज के भीतर खतरे की चेतावनी मिलते ही कॉकपिट में मौजूद मुख्य पायलट ने बिना समय गंवाए नजदीकी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से फौरन संपर्क साधा और तत्काल उतरने की इजाजत मांगी।
Also Read –Swara Bhasker: स्वरा भास्कर की ‘जुबान काटने’ पर 1.51 लाख के इनाम का ऐलान, आगरा में भारी विरोध
Air India Express plane: लखनऊ एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
पायलट से आपात स्थिति का संदेश मिलते ही लखनऊ हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया। एटीसी की हरी झंडी मिलते ही सुबह करीब 8:52 बजे विमान ने लखनऊ रनवे पर सकुशल लैंड किया। (Air India Express plane) विमान के पहिए जमीन पर छूते ही पहले से तैयार आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, दमकल गाड़ियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया।
विमान को तुरंत निर्धारित स्टैंड पर ले जाया गया और सुबह लगभग 9:02 बजे सभी 155 यात्रियों व चालक दल के सदस्यों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। अचानक हुई इस लैंडिंग से यात्रियों में कुछ समय के लिए भय का माहौल बन गया था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला।
Also Read –Ben Stokes: बेन स्टोक्स की बढ़ी डिमांड, 11 साल बाद लीग में वापसी पर मिले 3.4 करोड़ रुपये
जांच में क्या मिला
यात्रियों के सुरक्षित उतरने के तुरंत बाद तकनीकी इंजीनियरों और हवाई अड्डे की सुरक्षा एजेंसी ने जहाज के सामान वाले हिस्से (कार्गो होल्ड) का बारीक निरीक्षण किया। विस्तृत जांच के बाद इंजीनियरों ने पुष्टि की कि अंदर किसी भी प्रकार का धुआं या आग की चिंगारी मौजूद नहीं थी। शुरुआती जांच में इसे सेंसर की तकनीकी गड़बड़ी (फॉल्स अलार्म) माना जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली, क्योंकि समय रहते लिया गया सही फैसला बड़े हादसे को टाल गया।
