Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

Asha Bhosle Last Rites: कब व कहां होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी जानकारी

Published

on

Asha Bhosle Last Rites: दिग्गज गायिका आशा भोसले 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं, उनका निधन रविवार को हुआ, शनिवार शाम आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद आशा भोसले ने दम तोड़ दिया। आशा भोसले को निधन से पूरी इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है, फैंस और सेलिब्रिटीज के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है, वहीं उनके बेटे ने जानकारी दी है कि आशा भोसले का अंतिम संस्कार कब व कहां किया जाएगा।

Asha Bhosle Last Rites: कब होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार

आशा भोसले के निधन की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले ने दी। आनंद भोसले ने मीडिया बातचीत करते हुए आशा भोसले के निधन की जानकारी दी और साथ ही यह भी बताया कि दिग्गज गायिका का अंतिम संस्कार कब व कहां किया जाएगा।

Also Read –lebanon violence: इजरायल के एक इशारे पर मरने-मारने की कसमें क्यों खाते हैं हिजबुल्लाह के लड़ाके?

आशा भोसले को बेटे आनंद भोसले ने कहा, “मैं आनंद भोसले, मेरी माता श्री मति आशा भोसले जिनका आज निधन हो चुका है, कल सुबह 11 बजे..वो जहां रहतीं थीं लोअर परेल…जिनको उनका अंतिम दर्शन करना है, वहां आ सकता है….और शाम 4 बजे आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा।” यानी कि जो भी फैंस आशा भोसले का एक आखिरी बार दर्शन करना चाहते हैं, वे 11 बजे आशा भोसले के घर पहुंच सकते हैं और शाम 4 बजे आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हो जाएगी।

आनंद भोसले के बारे में बताएं तो आनंद भोसले गायिका आशा भोसले के सबसे छोटे बेटे हैं, आशा भोसले के तीन बच्चे हैं – हेमंत भोसले, वर्षा भोसले और आनंद भोसले, जिसमें से हेमंत भोसले और वर्षा भोसले का निधन हो चुका है और आनंद भोसले अकेले रह गए हैं।

Also Read –UP Politics: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से छिन जाएगा ‘केंद्रीय मंत्री’ का पद! बड़े फेरबदल की तैयारी में भाजपा

आशा भोसले ने अपनी आखिरी सांस मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली, जैसे ही गायिकी के निधन की खबर सामन आई, फैंस को बड़ा झटका लगा, वहीं पूरी इंडस्ट्री में भी मातम छा गया है, फैंस और सेलेब्स आशा भोसले को सोशल मीडिया पर श्रृद्धांजलि अर्पित कर रहें हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *