News
Assembly Election 2024: कांग्रेस ने जारी की 34 उम्मीदवारों की सूची, जानिए कब होंगे विधानसभा चुनाव?

Published
1 वर्ष agoon
By
News Desk
Assembly Election 2024: लोकसभा चुनाव के साथ-साथ कई राज्यों के विधानसभा चुनाव की भी वोटिंग होनी है। इसमें अरुणाचल प्रदेश राज्य भी शामिल है। कांग्रेस ने गुरुवार को रुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 (Assembly Election 2024) के लिए अपनी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने विधासभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। हालांकि बाकी उम्मीदवारों की घोषणा बाद करेगी। मौजूदा राज्य में भाजपा की सरकार है और वह लगातार दूसरे बार सरकार बनाने के लिए कड़ी तैयार कर रही है।
Assembly Election 2024: कांग्रेस के 32 उम्मीदवारों के नाम

भाजपा अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2024 की सभी 60 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर चुकी है। भाजपा ने इस बार के चुनाव में 16 नए चेहरों को मौका दिया है। वहीं तीन मौजूदा मंत्रियों को टिकट भी काट है। पार्टी मुख्यमंत्री पेमा खांडू को मुक्तो सीट से मैदान में उतारा है।
2019 में बीजेपी ने हासिल की थी शानदार जीत
बीते लोकसभा के साथ अप्रैल 2019 में हुए अरुणाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों भाजपा ने जोरदार सफलता हासिल की थी। भाजपा ने 60 सीटों में 41 सीटें प्राप्त कर सत्ता में आई थी। 29 मई, 2019 को पेमा खांडू ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। बाकी सीटों में जनता दल (यूनाइटेड) ने सात सीटें, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने पांच, कांग्रेस पार्टी ने चार, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने एक सीट और निर्दलियों को दो सीट प्राप्त हुई थीं।
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2024 की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। इसी दिन लोकसभा चुनाव के पहले चरण का भी मतदान होगा। राज्य में सारी विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। 20 मार्च से अधिसूचना जारी हो चुकी है। यानी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है, जबकि नामांकन जांच करने की डेट 28 मार्च निर्धारित है। 30 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। परिणाम 4 जून को आएंगे।
You may like
Bigg Boss OTT 3 Fame Adnaan Shaikh: अदनान शेख बनें पिता, पत्नी आयशा ने दिया बेटे को जन्म, दिखाई झलक
Kolkata Metro Disruption: कोलकाता मेट्रो बारिश ने रोकी रफ्तार, शहर की बुनियादी ढांचे पर उठे सवाल
Puri Stampede: पुरी हादसे के बाद सियासी भूचाल! CM माझी का ताबड़तोड़ एक्शन, SP-DM को हटाया, 25 लाख का मुआवजा का ऐलान
Chardham Yatra Red Alert: चारधाम यात्री सावधान! चारधाम यात्रा बनी मौत की घाटी, रेड अलर्ट के बीच 24 घंटे का ब्रेक, पहाड़ों में तबाही का डर…
Lucknow News: छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि: BJP-सपा पर केजीएमयू का नाम बदलने का लगाया आरोप, असली नाम बहाल करने की मांग
Suryakumar Yadav Surgery: सूर्यकुमार यादव की सर्जरी पर आया अपडेट, स्पोर्ट्स हर्निया के कारण बांग्लादेश दौरे से बाहर
Pingback: Pallavi Patel: पल्लवी की पार्टी से भी टूटा सपा का गठबंधन, अखिलेश ने खुद किया ऐलान - भारतीय समाचार: ताज़ा ख़बर