विदेश
China Taiwan Conflict Latest News: ईरान संकट की आड़ में ताइवान को निगलने चला चीन? समंदर में घुसे ड्रैगन के खूंखार युद्धपोत
Published
6 घंटे agoon

China Taiwan Conflict Latest News: ईरान संकट के बीच विशेषज्ञ पहले से ही आशंका जता रहे हैं कि चीन ताइवान के खिलाफ आक्रामक कदम उठा सकता है। इसी दौरान ताइवान के समुद्री क्षेत्र में चीनी नौसेना की हलचल बढ़ती दिखी है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि रविवार सुबह करीब 6 बजे उसके आसपास 6 चीनी युद्धपोत (PLAN) और एक आधिकारिक जहाज देखा गया। हालात के अनुसार जवाबी कदम उठाए गए, हालांकि इस दौरान कोई चीनी लड़ाकू विमान नजर नहीं आया।
इससे एक दिन पहले शनिवार को भी ताइवान ने अपने आसपास चीन के 8 युद्धपोत और 2 सैन्य विमान देखे जाने की जानकारी दी थी। (China Taiwan Conflict Latest News) चीन लंबे समय से ताइवान पर अपना दावा करता रहा है, जबकि ताइवान अपनी संप्रभुता बनाए रखने में सफल रहा है। यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहद संवेदनशील बना हुआ है। 15 मार्च को भी ताइवान ने अपने क्षेत्र के पास चीनी सैन्य विमानों की मौजूदगी दर्ज की थी।
ताइवान के मुताबिक, शनिवार को 26 चीनी सैन्य विमान उसके आसपास देखे गए, जिनमें से 16 उसके मध्य और दक्षिण-पश्चिमी एयर डिफेंस ज़ोन में घुस आए। (China Taiwan Conflict Latest News) विमानों की इस बढ़ती संख्या ने विश्लेषकों को चीन की रणनीति को लेकर उलझन में डाल दिया है।
हालांकि 27 फरवरी से 5 मार्च के बीच एक सप्ताह तक कोई भी चीनी सैन्य विमान मध्य रेखा पार कर ताइवान के क्षेत्र में नहीं आया था। 6 मार्च को दो घटनाओं के बाद अगले चार दिनों तक भी ऐसी कोई गतिविधि नहीं दिखी। ताइवान की सेना का कहना है कि विमानों की गतिविधि में कमी के बावजूद उसकी रक्षा नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है। (China Taiwan Conflict Latest News) रक्षा मंत्री वेलिंगटन कू ने भी कहा था कि भले ही हवाई गतिविधि कम हुई हो, लेकिन चीन की नौसेना आसपास के जलक्षेत्र में लगातार सक्रिय बनी हुई है।
इसी बीच चीन ने ताइवान की स्वतंत्रता की मांग करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। राष्ट्रीय संसद में पेश रिपोर्ट के अनुसार, अलगाववाद विरोधी कानून को कड़ाई से लागू किया जा रहा है। (China Taiwan Conflict Latest News) सुप्रीम पीपुल्स प्रोक्यूरेटोरेट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए “ताइवान की स्वतंत्रता” का समर्थन करने वाले कट्टर अलगाववादियों को कानून के तहत सजा दी गई है।
