News
IndiGo Flight Engine Failed: इंडिगो विमान का इंजन फेल, दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट की मुंबई में आपात लैंडिंग
Published
3 महीना agoon
By
News Desk
IndiGo Flight Engine Failed: बुधवार रात दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को उस समय मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी जब उड़ान के दौरान उसका एक इंजन फेल हो गया।उड़ान भरने के कुछ समय बाद पायलट ने रात करीब 9:25 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल को आपात स्थिति की जानकारी दी। (IndiGo Flight Engine Failed) इसके बाद विमान ने रात लगभग 9:42 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
IndiGo Flight Engine Failed: उड़ान के दौरान इंजन हुआ फेल
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-231 में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि विमान का एक इंजन मिड-एयर में फेल हो गया। इस स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत ATC को अलर्ट किया और मुंबई में आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी।
रात करीब 9:25 बजे विमान में इमरजेंसी अलार्म बजा जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए। (IndiGo Flight Engine Failed) फायर टेंडर और एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया। विमान को रात 9:42 बजे सुरक्षित लैंड करा लिया गया।
इंडिगो ने जारी किया बयान
इंडिगो के प्रवक्ता ने बयान में बताया कि 16 जुलाई 2025 को दिल्ली से गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रही फ्लाइट 6E-6271 में तकनीकी खराबी पाई गई। (IndiGo Flight Engine Failed) सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया जहां उसे सुरक्षित उतारा गया।
Also Read –Chandauli News: पर्यटकों पर ईंट पत्थर से हमला का प्रयास,बदमाशों का वीडियो देख हो जाएंगे दंग
प्रवक्ता ने आगे बताया कि विमान के परिचालन से पहले उसकी पूरी जांच और जरूरी रखरखाव किया जाएगा। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की जा रही है। जो जल्द रवाना होगी। इंडिगो ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है।
You may like

Pakistan Army Criticism: ‘हिंदुओं ने कभी इतनी क्रूरता नहीं की’, PAK मौलवी के बोलते ही बौखलाए जनरल आसिम मुनीर, पहुंचा दिया जेल!”

President Droupadi Murmu: भारत के आसमान में गूंजी राष्ट्रपति मुर्मू की दहाड़! अंबाला में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के बाद राफेल विमान में उड़ान, वायुसेना की शक्ति का प्रदर्शन

Raghavendra Pratap Singh Controversial Statement: कौन हैं राघवेंद्र प्रताप सिंह? ‘मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ’ वाले बयान से मचा सियासी भूचाल

Eighth Pay Commission: बड़ी खबर! 10 महीने का इंतजार खत्म, 8वां वेतन आयोग हुआ मंजूर, जल्द मिल सकती है मोटी सैलरी

Jaipur Delhi Highway bus fire: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर चलती बस में लगी आग, 2 की मौत, कई घायल

Chhath Puja 2025: छठ मइया को क्यों अतिप्रिय है ‘ठेकुआ’? जानें इसे बनाने का सही तरीका और महत्व






