Connect with us

विदेश

Indonesia Muslim Woman Flogged: ताकतवर मुस्लिम देश में महिला पर बरसे ‘140 कोड़े’! क्रूरता की सारी हदें पार… जिस्म को कर डाला छलनी

Published

on

Indonesia Muslim Woman Flogged: दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया से एक बार फिर ऐसी खबर आई है, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। खुले पार्क में, दर्जनों लोगों की मौजूदगी में, एक महिला पर कोड़े बरसाए गए। हर वार के साथ न सिर्फ उसकी पीठ, बल्कि इंसानियत भी कराह उठी। मामला इंडोनेशिया के आचे प्रांत का है, जहां आज भी शरिया कानून सख्ती से लागू है।

Indonesia Muslim Woman Flogged: गैर मर्द से संबंध और शराब बना जुर्म

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला पर शादी से बाहर संबंध बनाने और शराब पीने का आरोप था। इन्हीं आरोपों के तहत उसे और एक पुरुष को सार्वजनिक पार्क में कोड़े मारे गए। (Indonesia Muslim Woman Flogged) कुल 140 कोड़े लगाए गए, जिनमें 100 कोड़े गैर वैवाहिक संबंध के लिए और 40 कोड़े शराब पीने के आरोप में थे। सजा इतनी बेरहमी से दी गई कि महिला बीच में ही बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

Also Read –Ranveer Singh-Farhan Akhtar: रणवीर सिंह से गुस्साए फरहान अख्तर, गुस्से में की बचकानी हरकत

भीड़ के सामने लागू हुआ शरिया कानून

यह सजा बांदा आचे शहर में दी गई, जहां लोग तमाशबीन बनकर यह मंजर देखते रहे। शरिया पुलिस के प्रमुख मुहम्मद रिज़ाल ने बताया कि कानून सबके लिए बराबर है और इसमें कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। (Indonesia Muslim Woman Flogged) उनके मुताबिक यह सिर्फ आम नागरिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि शरिया पुलिस के अपने अधिकारी भी इसके दायरे में आते हैं।

आचे प्रांत में अलग कानून की हकीकत

आचे प्रांत को साल 2001 में विशेष स्वायत्त दर्जा मिला था। इसके बाद यहां शरिया कानून लागू कर दिया गया। इसी कानून के तहत जुआ खेलना, शराब पीना, समलैंगिक संबंध और शादी से बाहर शारीरिक संबंध अपराध माने जाते हैं। इन मामलों में कोड़े मारने की सजा आम बात है। (Indonesia Muslim Woman Flogged) इस ताजा मामले में कुल छह लोगों को सजा दी गई, जिनमें एक शरिया पुलिस अधिकारी और उसकी महिला साथी भी शामिल थे। उन्हें 23-23 कोड़े मारे गए।

Also Read –Mahayuti Government: अजित पवार के जाते ही ‘पावर’ के लिये छीना-झपटी शुरू? फडणवीस के सामने NCP ने रख दी अपनी सबसे बड़ी शर्त

पहले भी उठ चुका है सवाल

यह पहली बार नहीं है जब आचे प्रांत में इस तरह की सजा पर सवाल उठे हों। पिछले साल भी दो पुरुषों को समलैंगिक संबंध के आरोप में 76-76 कोड़े मारे गए थे। (Indonesia Muslim Woman Flogged) मानवाधिकार संगठन लगातार इस तरह की सजा को अमानवीय बताते रहे हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन इसे धार्मिक कानून का पालन बताकर सही ठहराता है।

कानून या क्रूरता की बहस

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सजा के नाम पर सार्वजनिक अपमान और शारीरिक यातना को जायज ठहराया जा सकता है। (Indonesia Muslim Woman Flogged) आचे की सड़कों पर बरसते कोड़े अब सिर्फ अपराधियों को नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की सोच को चुनौती दे रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *