राष्ट्रीय समाचार
Kangana Ranaut slams Rahul Gandhi: ‘नीच सोच वाला नेता…’, राहुल गांधी के ‘माल’ वाले बयान पर फूट पड़ा कंगना रनौत का गुस्सा, सुना दी खरी-खोटी!
Published
1 घंटा agoon

Kangana Ranaut slams Rahul Gandhi: संसद के अंदर और बाहर इन दिनों राजनीतिक बयानबाज़ी अपने चरम पर है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक शब्द ने अब सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। अमेरिका के साथ ट्रेड डील से लेकर चीन सीमा विवाद और चर्चित एपस्टीन फाइल्स को लेकर दिए गए बयान में राहुल गांधी द्वारा ‘माल’ शब्द के प्रयोग पर भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत का गुसा फुट पड़ा। उन्होंने राहुल गांधी की भाषा और सोच पर तगड़ा वार करते हुए इसे “नीच और भ्रष्ट बुद्धि” करार दिया है।
दरअसल, संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि एपस्टीन फाइल्स में अभी और ‘माल’ है, जो अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। (Kangana Ranaut slams Rahul Gandhi) उनका इशारा इस बात की तरफ था कि इन फाइल्स में कई बड़े हैरान कर देने वाले खुलासे हो सकते हैं, जिनका प्रभाव अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पड़ सकता है। हालांकि, उनके इसी शब्द चयन को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
Also Read –Govinda Wife Movie: गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा को मिली फिल्म, इस मशहूर डायरेक्टर ने दिया ऑफर
Kangana Ranaut slams Rahul Gandhi: कंगना का तीखा पलटवार
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने आज गुरुवार को राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “उनकी शब्दावली ही सब कुछ बता देती है। (Kangana Ranaut slams Rahul Gandhi) एपस्टीन फाइल्स में बच्चियों और महिलाओं के शोषण, हिंसा और अपराधों का जिक्र है। ऐसे संवेदनशील विषय पर ‘माल’ और ‘कबाब’ जैसे शब्दों का प्रयोग करना बहुत ही शर्मनाक है। जिस इंसान की सोच इतनी नीच और भ्रष्ट हो, उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है?”
कंगना ने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में बैठे नेताओं को अपने शब्दों की मर्यादा समझनी चाहिए, क्योंकि उनके बयान समाज पर गहरा प्रभाव डालते हैं।
Also Read –UP News: अवशानेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, 8 किलो चांदी व दानपात्र की नकदी ले उड़े चोर
संसद में पहले भी मचा हंगामा
यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी के बयान को लेकर संसद में हंगामा हुआ हो। इससे पहले उन्होंने लोकसभा में पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की किताब का हवाला देते हुए चीन सीमा विवाद पर सवाल खड़े किये थे। (Kangana Ranaut slams Rahul Gandhi) इस दौरान भारी हंगामे का कारण वह अपना भाषण पूरा नहीं कर सके थे। सोमवार और मंगलवार, दोनों ही दिन उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अवसर नहीं मिल पाया।
प्रधानमंत्री मोदी पर लगाए गंभीर आरोप
संसद से बाहर आते हुए राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ संभावित ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी “कॉम्प्रोमाइज़्ड” हैं और उन पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया जा रहा है। (Kangana Ranaut slams Rahul Gandhi) राहुल गांधी के अनुसार, एक ओर उद्योगपति अडानी से जुड़ा मामला अमेरिका में चल रहा है और तो वहीं, दूसरी ओर एपस्टीन फाइल्स का मुद्दा है, जिनमें अभी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आनी बाकी हैं। उन्होंने कहा कि देश को यह समझना होगा कि इन दो “प्रेशर पॉइंट्स” के कारण सरकार के निर्णयों पर प्रभाव पड़ सकता है।
सियासी घमासान तेज
बता दे, राहुल गांधी के बयान और कंगना रनौत की प्रतिक्रिया के बाद राजनीतिक माहौल और गर्मा गया है। (Kangana Ranaut slams Rahul Gandhi) कांग्रेस इसे सरकार पर सवाल खड़े करने का प्रयास बता रही है, वहीं भाजपा राहुल की भाषा और मंशा पर लगातार तगड़ा हमला बोल रही है। अब आगामी दिनों में यह मुद्दा संसद से लेकर सोशल मीडिया तक और तूल पकड़ सकता है।
