News
Kartik Aaryan : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की हुई मौत

Published
1 वर्ष agoon
By
News Desk
Kartik Aaryan : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) जहां इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं, तो वहीं उनके परिवार से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक्टर के मामा-मामी का देहांत हो गया है। यह घटना 13 मई की बताई जा रही है, जब मुंबई के घाटकोपर में तुफान की वजह से होर्डिंग गिर गया था। इस हादसे में कई लोगों की जान गई थी और अब पता चला है कि इसमें कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की भी मौत हुई है। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।
"योगी जी से ट्यूशन लो, बुलडोजर कहां चलाना है और कहा नहीं" UP के बाराबंकी में रैली के दौरान PM मोदी ने कहा@narendramodi #LokSabhaElection #PMNarendraModi #INDIA24X7LIVETV pic.twitter.com/I8teTmcFUL
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) May 17, 2024
Kartik Aaryan : कार्तिक आर्यन के मामा-मामी का हुआ निधन

खबरों की अनुसार, 13 मई को मुंबई के घाटकोपर में तूफान की वजह से होर्डिंग गिर गया था। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी, अब पता चला है कि इस हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की भी मौत हुई है। दुर्घटना के 3 दिन बाद उनका शव मिला है।
कार्तिक आर्यन के मामा मनोज चंसोरिया इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर थे और उनकी मामी का नाम अनीता चंसोरिया था। ये दोनों जबलपुर के सिविल लाइन्स के मरियम चौक में रहते थे।

Kartik Aaryan : कैसे हुई कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत

बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन के मामा-मामी अपनी कार से मुंबई आए थे, यहां वो अपना वीजा बनवाने आए थे। उन्हें अपने बेटे यश के पास अमेरिका जाना था।
मुंबई से जबलपुर लौटते वक्त एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए वे रुके और उसी वक्त हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही उनका बेटा यश अमेरिका से मुंबई पहुंच गए। हालांकि, अभी तक इस मामले में कार्तिक आर्यन उनके परिवार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
Kartik Aaryan : मलबे में मिली थी दोनों की बॉडी

बता दें कि घटनास्थल पर पुलिस को मलबे में दो बॉडी मिली थी। 3 दिन हो जाने की वजह से शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में बेटे ने अंगूठी से माता-पिता की पहचान की। बताया जा रहा है गुरुवार को यानी 16 मई 2024 को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
You may like
North Korea 200 year old bomb: उत्तर कोरिया के भी क्या कहने! यूक्रेन से लड़ने के लिए रूस को दिया 200 साल पुराना बम, जंग बना शस्त्रों का कबाड़खाना
Saudi Arabia: हज यात्रियों पर किसने तान दी मिसाइल! सऊदी अरब तक पहुंच गई जंग की आग
Shravasti news : बकरीद त्योहार के लिए प्रशासन अलर्ट: शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जोनल और सेक्टर अधिकारी नामित
India Pakistan: भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होंगे हमले! चीन का पाकिस्तान को खुला समर्थन, पूर्व जनरल ने भारतीय सेना को दिया अल्टीमेटम
Hina Khan Husband: जानिए क्या करते हैं हिना खान के शौहर रॉकी, कितने हैं अमीर व किस धर्म को करते हैं फॉलो
Hina Khan Wedding: हिंदू से शादी करने पर मुस्लिमों ने दी हिना खान को बद्दुआ, कहा- जाहिल औरत
Pingback: Covaxine Side Effects in Women : कोवेक्सिन लेने वालों में साइड इफेक्ट्स, महिलाओं में पीरियड्स की बड़ी दिक्कत… - भारती