राष्ट्रीय समाचार
Mehbooba Mufti Praises Pakistan: Pak की मुरीद हुईं महबूबा…ईरान-US युद्धविराम पर तारीफों के बांधे पुल, कहाः तबाही से बचा लिया…
Published
1 घंटा agoon

Mehbooba Mufti Praises Pakistan: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसे एक राहत भरा कदम बताते हुए कहा कि यह दिन दुनिया के लिए सुकून लेकर आया है। (Mehbooba Mufti Praises Pakistan) महबूबा ने कहा कि ईरान में हजारों लोगों की मौत हुई थी और हालात ऐसे बन रहे थे कि दुनिया एक बड़े युद्ध की ओर बढ़ सकती थी।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वह अल्लाह का शुक्र अदा करती हैं, जिसने ईरान को इजराइल के खिलाफ खड़े होने का साहस दिया। (Mehbooba Mufti Praises Pakistan) उन्होंने ईरान की कार्रवाई की सराहना करते हुए दावा किया कि उसने केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जबकि अमेरिका और इजराइल पर उन्होंने नागरिक ढांचे जैसे स्कूल और अस्पतालों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।
Also Read –Neem Karoli Baba Family: नीम करोली बाबा की पत्नी और बच्चों के बारे में जाने, फिल्म का टीजर हुआ जारी
इसके साथ ही महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान की भूमिका की भी तारीफ की। (Mehbooba Mufti Praises Pakistan) उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में मध्यस्थता के लिए पाकिस्तान की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और उसने वैश्विक स्तर पर तनाव कम करने में योगदान दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अस्थायी संघर्ष विराम स्थायी शांति में बदलेगा और क्षेत्र में स्थिरता आएगी।
वहीं दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के मौजूदा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस सीजफायर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने करीब 40 दिनों तक चले इस संघर्ष के परिणामों को लेकर अमेरिका पर निशाना साधा। (Mehbooba Mufti Praises Pakistan) उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए पूछा कि आखिर इस युद्ध से अमेरिका को क्या हासिल हुआ। उन्होंने खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह जलडमरूमध्य युद्ध से पहले भी सभी के लिए खुला था, ऐसे में इसे दोबारा खोलने को उपलब्धि बताना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने अपने पोस्ट में #UnjustWar (अन्यायपूर्ण युद्ध) हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए इस पूरे संघर्ष की आलोचना की।
गौरतलब है कि अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच दो सप्ताह के अस्थायी युद्धविराम पर सहमति बनी है। इस समझौते के तहत दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों की मुलाकात पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने की संभावना है। यह पिछले कुछ समय में पहली बार होगा जब दोनों पक्ष खुले तौर पर बातचीत करेंगे।
