Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

Muzaffarpur Stone Pelting: अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम पर हमला! छतों से बरसे ईंट-पत्थर, चालक ने भागकर बचाई जान

Published

on

Muzaffarpur Stone Pelting: बिहार के मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर शुक्रवार को अचानक हमला हो गया। साहेबगंज बाजार के केशव चौक पर कार्रवाई करने पहुंची टीम पर कुछ लोगों ने छतों से ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। अचानक हुए इस पथराव (Stone Pelting) से मौके पर अफरातफरी मच गई। हमले में बुलडोजर का शीशा टूट गया, जबकि उसका चालक बाल-बाल बचा। हालात बिगड़ने पर प्रशासनिक टीम को अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे, जिसके बाद दोबारा अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया।

Also Read –Delimitation Bill Row: तीन साल पहले ही सरकार ने कर ली थी परिसीमन की तैयारी! नए संसद भवन में कितने सांसदों के बैठने की जगह?

Muzaffarpur Stone Pelting: केशव चौक पर अचानक शुरू हुआ पथराव

दरअसल, साहेबगंज बाजार में प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान (Anti-Encroachment Drive) चलाया जा रहा था। प्रशासन ने दुकानदारों को गुरुवार तक खुद ही अवैध कब्जे हटाने का समय दिया था। इसके बाद शुक्रवार को प्रशासनिक टीम बुलडोजर लेकर कार्रवाई के लिए पहुंची।

टीम ने नवल किशोर चौक से अभियान शुरू किया और आगे बढ़ते हुए केशव चौक पहुंची। इसी दौरान अचानक कुछ लोगों ने मकानों की छतों से ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। देखते ही देखते पथराव तेज हो गया और बुलडोजर को भी निशाना बनाया गया। इस हमले में बुलडोजर का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि उसका चालक इसकी चपेट में आने से बच गया। अचानक हुए हमले के बाद मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। प्रशासनिक टीम के सदस्यों को अपनी जान बचाने के लिए वहां से पीछे हटना पड़ा।

Also Read –Sonbhadra: आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज में भूतपूर्व विद्यार्थियों का सम्मेलन-2026, 100 से अधिक पूर्व छात्र हुए शामिल

पुलिस पहुंची तो दोबारा शुरू हुई कार्रवाई

पथराव की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया।

इसके बाद ब्रजनंदन चौक, गांधी चौक, इंद्रदेव चौक और ब्लॉक गेट तक कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। कई दुकानों के टीन शेड तोड़ दिए गए, वहीं होटलों के अवैध निर्माण पर भी बुलडोजर चलाया गया।

इसके अलावा फुटपाथ पर दुकान लगाकर कारोबार करने वालों के कब्जे भी हटाए गए। केशव चौक और बाया नदी पुल के पास फल बेचने वालों की गुमटियों को भी हटाया गया। पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने बाजार के अलग-अलग हिस्सों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की।

पथराव करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना के बाद अब पुलिस पथराव करने वाले लोगों की पहचान करने में जुट गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक युवक की तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में कथित तौर पर युवक को ईंट फेंकते हुए देखा जा रहा है। हालांकि, इस तस्वीर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) की मदद से हमले में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। प्रशासनिक टीम पर हमला करने वालों का पता लगाने के लिए घटना से जुड़े फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

नगर परिषद के अधिकारी ने थाने में दिया आवेदन

इस मामले में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद फिरोज ने साहेबगंज थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में प्रशासनिक टीम पर हुए पथराव की घटना को लेकर कार्रवाई की मांग की गई है।

पुलिस का कहना है कि नगर परिषद के अधिकारी की ओर से मिले आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए पथराव करने वालों की पहचान करने में जुटी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *