राष्ट्रीय समाचार
Uttarkashi Fire News: उत्तराखंड: उत्तरकाशी में भीषण अग्निकांड से मची तबाही, गांव के 30 मकान जलकर राख, SDRF रवाना
Published
20 सेकंड agoon

Uttarkashi Fire News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है। मंगलवार को जिले के पुरोला क्षेत्र के पुवाणा गांव में अचानक आग लगने से भारी तबाही मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 30 मकान इसकी चपेट में आ गए और जलकर राख हो गए।
इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें सक्रिय हो गईं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।
Uttarkashi Fire News: सिलेंडर फटने से भड़की आग, 30 से अधिक परिवार प्रभावित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोरी विकासखंड की पवाणी ग्राम पंचायत के एक मकान में अचानक आग लगी थी। ग्रामीणों के अनुसार, आग ने उस समय और विकराल रूप ले लिया, जब 5 से 7 एलपीजी गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ। गांव में अधिकांश मकान लकड़ी के बने होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।
बताया जा रहा है कि करीब 30 लकड़ी के भवन आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए हैं। 30 से अधिक परिवारों के प्रभावित होने की भी सूचना है। हालांकि, नुकसान का अंतिम आंकड़ा प्रशासनिक आकलन के बाद ही स्पष्ट होगा।
दुर्गम इलाके में पहुंचने में लग रहा समय
पवाणी गांव की भौगोलिक स्थिति राहत एवं बचाव कार्यों में चुनौती बन रही है। गांव तक पहुंचने के लिए सड़क से करीब 300 से 400 मीटर पैदल जाना पड़ता है। वहीं, इलाके में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण घटनास्थल से संपर्क करने में भी दिक्कत आ रही है।
प्रशासन ने SDRF के साथ पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, पशुपालन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें रवाना की हैं।
Also Read –Bigg Boss 20 Family Week: बिग बॉस 20 फैमिली वीक का आयोजन इस दिन, क्या स्काउट से मिलने आएगी काशवी?
CM धामी ने दिए तत्काल राहत के निर्देश
घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उनके लिए भोजन, रहने की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा तथा जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने अग्निकांड से हुए नुकसान का जल्द आकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा और राहत राशि देने के भी निर्देश दिए हैं।
जनहानि को लेकर क्या है अपडेट?
फिलहाल उपलब्ध प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, किसी की मौत या पशुधन के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के वास्तविक कारणों और संपत्ति को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन भी किया जा रहा है। राहत एवं बचाव दल के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।
You may like
Yogi Adityanath Mother Death: सीएम योगी पर टूटा दुखों का पहाड़, 91 साल की उम्र में मां सावित्री देवी का निधन

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बोलियों को मिलेगी डिजिटल पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किया भाषा AI पोर्टल

Uttarakhand News: पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक सेवा कार्यकाल पर सीएम धामी ने हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती

Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कुंभ 2027 समेत कई योजनाओं को करोड़ों की सौगात

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! उत्तराखंड की विकास परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये मंजूर

Uttarakhand News: भारत और नेपाल की बड़ी तैयारी! उत्तराखंड में मिलिट्री एक्सरसाइज ‘सूर्यकिरण’ करेंगे शुरू





