News
National Space Day: को प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर ने बना दिया स्पेशल, 1 साल बाद शेयर की चांद की दुर्लभ तस्वीर

Published
10 महीना agoon
By
News Desk
National Space Day: देश आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। चंद्रयान 3 को चांद पर उतरे एक साल हो गया है। इससे एक दिन पहले ही इसरो ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के एक और कमाल को दिखाया है। दरअसल, इसरो ने इन दोनों की मदद से ली गई कुछ तस्वीरों को साझा किया है।
National Space Day: विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने साझा की तस्वीरें
बता दें कि पिछले साल 14 जुलाई को चंद्रयान 3 ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चांद तक पहुंचने का सफर शुरू किया था और 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इसरो ने इसी सफलता को रेखांकित करते हुए लिखा चंद्रयान 3 की लैंडिंग एनिवर्सरी पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर द्वारा ली गई कुछ तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

आज क्यों मनाया जा रहा National Space Day
चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग की याद से सरकार ने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाने का एलान किया था। आज भारत अपना पहला National Space Day मना रहा है। जहां सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी, उसे शिव शक्ति प्वाइंट कहा जाता है।
उपलब्धि का ऐसा प्रभाव होगा, सोचा नहीं था
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा कि पिछले साल हमने चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। हमने कभी नहीं सोचा था कि इस उपलब्धि से इतना बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है। और यह तब हुआ जब भारत के प्रधानमंत्री कुछ दिनों बाद नियंत्रण केंद्र में हमसे मिलने आए और उन्होंने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया और लैंडिंग साइट यानी चंद्रयान-3 को शिव शक्ति बिंदु घोषित किया।
You may like
First Divorce in India: जब एक महिला ने तोड़ा विवाह का बंधन, जानिए भारत के पहले तलाक की ऐतिहासिक दास्तान
Bigg Boss OTT 3 Fame Adnaan Shaikh: अदनान शेख बनें पिता, पत्नी आयशा ने दिया बेटे को जन्म, दिखाई झलक
Kolkata Metro Disruption: कोलकाता मेट्रो बारिश ने रोकी रफ्तार, शहर की बुनियादी ढांचे पर उठे सवाल
Puri Stampede: पुरी हादसे के बाद सियासी भूचाल! CM माझी का ताबड़तोड़ एक्शन, SP-DM को हटाया, 25 लाख का मुआवजा का ऐलान
Chardham Yatra Red Alert: चारधाम यात्री सावधान! चारधाम यात्रा बनी मौत की घाटी, रेड अलर्ट के बीच 24 घंटे का ब्रेक, पहाड़ों में तबाही का डर…
Lucknow News: छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि: BJP-सपा पर केजीएमयू का नाम बदलने का लगाया आरोप, असली नाम बहाल करने की मांग
Pingback: Vaani Kapoor Birthday: एक मूवी में 23 Kiss से वाणी कपूर ने मचाई थी सनसनी, रियल में बेहद हॉट हैं Khel Khel Mein की एक्ट्रेस - भारत
Pingback: Nagaon Gang Rape Case: असम में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी ने तालाब में लगाई छलांग, मौत; क्राइम सी