News
No Entry 2 Star Cast: नो एंट्री 2 में नजर आएंगी टोटल 9 एक्ट्रेसस, अनीस बज्मी ने दिया बड़ा अपडेट

Published
2 महीना agoon
By
News Desk
No Entry 2 Star Cast: साल 2005 में आई सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नो एंट्री की आज भी खूब चर्चा होती है, जी हां! ये एक ऐसी फिल्म है, जिसे आज भी दर्शक उसी उत्सुकता के साथ देखते हैं। (No Entry 2 Star Cast) इतने सालों बाद नो एंट्री के मेकर्स इस फिल्म का सिक्वल बना रहें हैं, फिल्ममेकर बोनी कपूर ने खुद नो एंट्री के सीक्वल पर मुहर लगा दी थी, वहीं अब नो एंट्री 2 को निर्देशित करने जा रहे डायरेक्टर अनीस बज्मी ने खुद फिल्म पर बड़ा अपडेट दिया है, आइए बताते हैं।

No Entry 2 Star Cast: नो एंट्री 2 अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नो एंट्री 2 फिल्म में अर्जुन कपूर, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन नजर आ सकते है, लेकिन कुछ समय पहले खबरें आईं थीं कि दिलजीत दोसांझ ने फिल्म छोड़ दी है, इसकी वजह क्रिएटिव मतभेद बताया गया। हालांकि अब तक कन्फर्म नहीं है कि ये खबर सच थी या झूठ। (No Entry 2 Star Cast) वहीं इसी बीच अनीस बज्मी ने फिल्म पर नया अपडेट शेयर किया है। अनीस बज्मी ने बताया कि यह बहुत ही जल्द फ्लोर पर जाने वाली है, फिल्म को लिखने और शूट प्लान करने में बहुत अधिक समय लग गया, लेकिन अब हम बहुत ही जल्द शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही यह भी जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म में 9-10 अभिनेत्रियां नजर आने वालीं हैं, जिसमें से सिर्फ अदिति राव हैदरी और तमन्ना भाटिया का नाम ही कन्फर्म हुआ है।
Also Read –Bigg Boss OTT 3 Fame Adnaan Shaikh: अदनान शेख बनें पिता, पत्नी आयशा ने दिया बेटे को जन्म, दिखाई झलक
नो एंट्री 2 स्टार कास्ट
जानकारी के लिए बता दें कि 2005 में आई फिल्म नो एंट्री में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान और ईशा देओल जैसे बेहतरीन एक्टर्स नजर आए थे, लेकिन वहीं नो एंट्री 2 की बात करें तो मेकर्स नए एक्टर्स को कास्ट करने वाले हैं, हालांकि अब तक स्टार कास्ट से पर्दा नहीं उठा है। (No Entry 2 Star Cast) अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने जा रही ये फिल्म कब रिलीज होगी, इसे लेकर अब तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
You may like
Bigg Boss 19 Contestants: भोजपुरी की ये हॉट दिवा बिग बॉस में दिखाएंगी जलवा, एंट्री पक्की
Govinda-Sunita Ahuja Divorce: गोविंदा से तलाक ले रहीं सुनीता आहूजा, लगाया धोखाधड़ी का आरोप
Giaa Manek Wedding: टीवी की गोपी बहु की हुई शादी, जानिए कौन है उनका रियल लाइफ अहम
Ek Chatur Naar Teaser: बेगम वर्सेज बादशाह! एक चतुर नार का टीजर रिलीज, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म
Pawan Singh Bollywood Song: पवन सिंह को इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से हुआ इश्क, कहा – प्यार में हैं हम
Thama Cast First Look: थामा में आयुष्मान खुराना से लेकर रश्मिका मंदाना तक जानिए क्या होगा इनका किरदार