Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

PM Modi on India Middle East Tensions: भारत किसके साथ है? ईरान युद्ध के बीच पहली बार PM मोदी का दुनिया को दो-टूक जवाब

Published

on

PM Modi on India Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक निजी न्यूज चैनल के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए ऐसे कई संदेश दिए, जिन्होंने देश ही नहीं, दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वैश्विक हालात पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 28 तारीख से दुनिया में उथल-पुथल का माहौल बना हुआ है। इस मुश्किल समय में भी भारत ने न सिर्फ खुद को संभाला है, बल्कि दुनिया के सामने अपनी क्षमता भी दिखाई है। उन्होंने कहा कि इन 23 दिनों में भारत ने अपने रिश्तों की ताकत और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का परिचय दिया है।

पीएम मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि आज दुनिया बंटी हुई नजर आती है, लेकिन भारत हर किसी के साथ खड़ा है। खाड़ी देशों से लेकर अन्य वैश्विक शक्तियों तक, दक्षिण देशों से लेकर अपने पड़ोसियों तक, भारत एक भरोसेमंद साथी बनकर उभरा है। जो लोग यह सवाल करते हैं कि भारत किसके साथ है, उनके लिए जवाब स्पष्ट है कि भारत अपने हितों और शांति के साथ है।

PM Modi on India Middle East Tensions: संकट में भी नागरिकों के साथ सरकार

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि वैश्विक संकट के चलते आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है, लेकिन भारत ने इस चुनौती को अवसर में बदलने का काम किया है। ऊर्जा, उर्वरक और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है, ताकि आम नागरिकों को कम से कम परेशानी हो। उन्होंने कहा कि अगर राजनीति नीति से चलती है, तो राष्ट्र का भविष्य सबसे ऊपर होना चाहिए। यही सोच भारत को आगे बढ़ा रही है।

हर चुनौती में मजबूत बना भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले कुछ वर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के बाद से लगातार चुनौतियां सामने आई हैं। शायद ही कोई साल ऐसा गया हो, जब भारत की परीक्षा न हुई हो। लेकिन 140 करोड़ देशवासियों की एकजुटता और प्रयासों ने हर संकट को मात दी है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि युद्ध जैसे हालात में भी भारत की रणनीति और संतुलन को देखकर दुनिया के कई देश हैरान हैं। यह नया भारत है, जो हर हाल में मजबूती से खड़ा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *