News
Pragya Jaiswal: कौन हैं Khel Khel Mein की ‘नैना’, हॉटनेस में दिशा पाटनी को टक्कर देती हैं प्रज्ञा जायसवाल

Published
1 वर्ष agoon
By
News Desk
Pragya Jaiswal: अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, एमी विर्क स्टारर फिल्म ‘खेल खेल में’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इन स्टार्स के अलावा वाणी कपूर, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल, फरदीन खान भी लीड रोल में दिखाई दिए हैं। (Pragya Jaiswal) फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है।
तापसी और वाणी के अलावा फिल्म ‘खेल खेल में’ में प्रज्ञा जायसवाल ने भी नैना का किरदार निभा कर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। (Pragya Jaiswal) ऐसे में अब फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर ये प्रज्ञा जायसवाल है कौन। चलिए जानते हैं उनके बारे में।

Pragya Jaiswal: साउथ की एक्ट्रेस हैं प्रज्ञा
एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल साउथ का एक जाना-माना नाम है। उन्होंने तेलुगु की कई फिल्मों में काम कर फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है। एक्ट्रेस ने साल 2014 में तमिल फिल्म ‘विराट्टू’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। (Pragya Jaiswal) इसके बाद उन्होंने नन्दमुरी बालकृष्ण के साथ ‘अखंड’, वरुण तेज के साथ ‘कांचे’ और ‘जय जानकी नायक’, ‘गुट्रोडु’, ‘नक्षत्रंम’ समेत कई फिल्मों में बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम किया है।
वहीं, उन्होंने हिंदी फिल्म ‘टीटू एमबीए’ में भी काम किया, जिसमें उनके साथ निशांत दाहिया लीड रोल में दिखाई दिए थे। (Pragya Jaiswal) हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब वह ‘खेल खेल में’ नजर आई हैं, ऐसे में देखना होगा कि लोग उन्हें इस फिल्म में कितना पसंद करते हैं।

बेहद खूबसूरत हैं प्रज्ञा जायसवाल
36 साल की प्रज्ञा जायसवाल रियल लाइफ में भी बहुत खूबसूरत हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वहां अपनी हॉट फोटोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की इन फोटोज में देखा जा सकता है कि वह अपने किलर लुक से फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराने का काम कर रही हैं।
ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि प्रज्ञा हॉटनेस के मामले में दिशा पाटनी हो या कोई अन्य टाउन एक्ट्रेसेज किसी से कम नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर देखा जा सकता है कि बिकिनी में हो या एथनिक लुक में एक्ट्रेस की तमाम फोटोज इंटरनेट पर तबाही मचाने के लिए काफी हैं।
You may like
Bigg Boss Weekend Ka Vaar: नेहल-बसीर अली को लाइन पर लायेंगीं फराह खान, कुनिका भी नहीं बचेंगी
Deepika Padukone Ranveer Singh Daughter Birthday: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ कितनी अमीर हैं, दीपिका ने बनाया केक
Sunjay Kapur Property: संजय कपूर की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर नया विवाद, करिश्मा कपूर पहुंचीं दिल्ली
Ramyana: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का विलन नहीं होगा रावण!
Vetrimaaran: सेंसर बोर्ड से तंग आकर नेशनल अवॉर्डी डायरेक्टर ने अपना प्रोडक्शन हाउस बंद कर दिया!
Diljit Dosanjh News: दिलजीत दोसांझ कितने अमीर हैं? पंजाब के 10 बाढ़ प्रभावित गाँवों को लिया गोद