मनोरंजन
Ramayana Trailer Postponed: रामायण मूवी का ट्रेलर आज नहीं होगा रिलीज, छात्रों के सपोर्ट में फैसला
Published
1 घंटा agoon

Ramayana Trailer Postponed : नमित मल्होत्रा जिन्होंने रामायण मूवी का निर्माण किया है। जिसमें रणवीर कपूर, श्री राम के किरदार में, साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल हनुमान जी, रवि दुबे लक्ष्मण जी और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। रामायण का ट्रेलर पहले ही दिल्ली में प्रथम संकल्प कार्यक्रम के दौरान फिल्म जगत से जुड़े लोगों को दिखाया जा चुका है। जिसके बाद उन्होंने रामायण मूवी के ट्रेलर का रिव्यू भी दिया था। यही नहीं रामायण के ट्रेलर के क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। तो वहीं आज यानि 24 जुलाई को भारत में रामायण मूवी का ट्रेलर रिलीज होने वाला था। लेकिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा लगातार पेपर लीक को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट की वजह से मेकर्स ने रामायण मूवी के ट्रेलर को पोस्टपोन करने का फैसला किया है। इतिहास
Ramayana Trailer Postponed: रामायण मूवी का ट्रेलर आज नहीं होगा रिलीज
प्राइम फोकस स्टूडियोज़ ने घोषणा की है कि निर्माता नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का भारत के बाहर दुनियाभर में वितरण अब सोनी पिक्चर्स करेगी। यह फिल्म दुनिया की सबसे प्राचीन और प्रभावशाली महाकाव्य कथाओं में से एक रामायण पर आधारित एक भव्य सिनेमाई प्रस्तुति है। यह फैंटेसी एक्शन-एडवेंचर फिल्म प्राइम फोकस स्टूडियोज़ के नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस की है, जो आठ बार ऑस्कर जीत चुकी विजुअल इफेक्ट्स कंपनी डीएनईजी के ग्लोबल सीईओ भी हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और संगीत ऑस्कर विजेता हैंस ज़िमर और ए.आर. रहमान ने दिया है। ‘रामायण’ को शुरुआत से ही दुनिया भर के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज़ होगी, जिसमें एक खास अंग्रेज़ी संस्करण भी शामिल होगा।
दुनिया भर में करोड़ों लोगों के लिए रामायण सिर्फ एक कहानी या धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही एक जीवंत विरासत है। हजारों वर्षों से यह महाकाव्य कर्तव्य, साहस, करुणा, त्याग और धर्म जैसे मूल्यों के जरिए लोगों को प्रेरित करता आया है। अब इसे पहली बार इतने बड़े और भव्य स्तर पर दुनियाभर के दर्शकों के लिए पेश किया जा रहा है।
निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म में दुनिया की बेहतरीन फिल्म निर्माण टीम शामिल है। फिल्म का संगीत हैंस ज़िमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। एक्शन की जिम्मेदारी टेरी नोटरी और गाय नॉरिस ने संभाली है, जबकि प्रोडक्शन डिज़ाइन रामसे एवरी और रवि बंसल ने किया है। इसके साथ ही दुनिया भर के हजारों कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों ने इस फिल्म पर काम किया है।
इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने प्राइम फोकस स्टूडियोज़ के बैनर तले किया है। उनके नेतृत्व में डीएनईजी ने ड्यून, ड्यून: पार्ट टू, ब्लेड रनर 2049, इंटरस्टेलर, इंसेप्शन, एक्स मशीना, फर्स्ट मैन और टेनेट जैसी फिल्मों में शानदार विजुअल इफेक्ट्स देकर वैश्विक पहचान बनाई है। फिलहाल कंपनी ड्यून: पार्ट थ्री और क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ जैसी फिल्मों पर भी काम कर रही है।
नमित मल्होत्रा ने रामायण मूवी के बारे में बताया
“पीढ़ियों से ‘रामायण’ अपने मानवीय मूल्यों और प्रेरणादायक संदेश के जरिए लोगों को प्रेरित करती आई है। हमारी कोशिश हमेशा रही है कि इस विरासत का सम्मान करते हुए इसे दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक भव्य सिनेमाई अनुभव बनाया जाए। डीएनईजी के जरिए हमने कई दशकों तक दुनिया के बड़े फिल्मकारों के सपनों को साकार करने में योगदान दिया है। अब प्राइम फोकस स्टूडियोज़ के साथ हम उसी समर्पण के साथ दुनिया के सबसे महान महाकाव्यों में से एक ‘रामायण’ को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। सोनी पिक्चर्स के साथ यह साझेदारी हमें दुनिया भर के दर्शकों तक इस कालजयी कहानी को पहुंचाने का शानदार अवसर देती है।”
