मनोरंजन
Rani Swarnkar On Divya Khosla: गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड भड़की टी-सीरीज की मालकिन पर कहा-शर्म नहीं आती जब खुद दूसरे एक्टर के साथ
Published
6 घंटे agoon

Rani Swarnkar On Divya Khosla: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की पर्सनल लाइफ इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। जिसके पीछे की वजह बना हुआ है, उनकी पत्नी सुनीता अहूजा द्वारा उनको धोखा दिए जाने का आरोप लगाना और इसके साथ ही उनकी को-एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ उनका नाम जुड़ना, गोविंदा लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए जब रानी स्वर्णकार के साथ गए थे। उसके बाद उन दोनों का रिश्ता काफी चर्चाओं में रहा। जिसके बाद गोविंदा ने क्लियर किया कि वो और रानी स्वर्णकार अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए साथ में गए थे। तो वहीं टी-सीरीज की मालकिन दिव्या खोसला ने भी गोविंदा और रानी स्वर्णकार के रिलेशन पर एक पोस्ट किया था। जिसके बाद अब जाकर गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड रानी स्वर्णकार ने दिव्या खोसला को रिप्लाई किया है।
Rani Swarnkar On Divya Khosla: दिव्या खोसला को जवाब दिया गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड रानी स्वर्णकार ने
गोविंदा और रानी स्वर्णकार के लाल बाग के राजा के दर्शन करने जाने वाले वीडियो और पोस्ट पर दिव्या खोसला ने एक पोस्ट किया था। जिसको गोविंदा की पत्नी ने अपनी स्टोरी में भी लगाया था। तो वहीं अब जाकर गोविंदा की को-एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार ने कई दिनों पर टी-सीरीज की मालकिन दिव्या खोसला के पोस्ट का जवाब दिया है। उन्होंने लिखा-“हाल ही में, मैंने कुछ सेलेब्रिटीज़ को गोविंदा जी, मेरी पर्सनल लाइफ़ और हमारे कैरेक्टर पर खुलेआम कमेंट करते देखा है। फिर भी, मैंने उन्हें कभी किसी गंभीर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए इतनी मज़बूती से आगे आते नहीं देखा – चाहे वह आतंकवाद हो, राजनीति हो, एक्टर्स की मौत हो या किसी दूसरे एक्टर की कई शादियाँ। तो फिर, हमारी पर्सनल लाइफ़ अचानक इतनी पब्लिक चर्चा का विषय कैसे बन गई कि हर कोई उस पर कमेंट करने का हक़दार महसूस करता है? कब से अपने हीरो के साथ गणपति बप्पा के सामने जाना और अपनी आने वाली फ़िल्म ‘रूपा’ की सफलता के लिए प्रार्थना करना शर्म की बात, राष्ट्रीय मुद्दा या दूसरों के लिए ‘दिखावा’ बन गया? और जब यही तथाकथित सेलेब्रिटीज़ अपनी फ़िल्मों को प्रमोट करने के लिए अपने मेल को-स्टार्स के साथ अलग-अलग पब्लिक जगहों पर जाती हैं, तो क्या उन्हें शर्म नहीं आती जब वे खुद बिल्कुल वही काम करती हैं? हमने अपनी फ़िल्म ‘रूपा’ की घोषणा की थी, न कि किसी रोमांटिक अफ़ेयर की।”
Also Read –Mumbai News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद अगला नंबर किसका? दीपके ने बताया बड़ा प्लान
जिससे ये तो क्लियर होता है कि गोविंदा और रानी स्वर्णकार के बीच एक एक्टर और को-एक्ट्रेस के अलावा कोई और रिश्ता नहीं है। इससे पहले गोविंदा ने भी क्लियर किया था कि वो अपनी फिल्म रूपा के प्रमोशन के लिए रानी स्वर्णकार के साथ लाल बाग के राजा दर्शन करने के लिए गए थे। यदि उनका अफेयर होता भी तो किसी का उनकी पर्सनल मैटर में बोलने की आजादी नहीं है।
