स्पोर्ट्स
IPL 2026: रणनीति के तहत ओपनिंग करने उतरे ऋषभ पंत, एलएसजी को डीसी से 6 विकेट से हार
Published
6 घंटे agoon

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बुधवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेले गए मुकाबले में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत पारी की शुरुआत करने उतरे। पंत आमतौर पर ओपनिंग नहीं करते हैं, इसलिए उनका बतौर ओपनर मैदान में उतरना चर्चा का विषय बन गया। मैच के बाद पंत ने इस फैसले को टीम की रणनीति का हिस्सा बताया।
ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा, “यह फैसला अचानक नहीं लिया गया था, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था। (IPL 2026) टीम चाहती थी कि निकोलस पूरन मध्य ओवरों में आकर आक्रामक भूमिका निभाएं, इसलिए उन्हें टॉप ऑर्डर से हटाया गया।” एलएसजी कप्तान ने आगे कहा, “लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के जरिए विरोधी टीम को लेफ्ट-आर्म स्पिनर, खासकर अक्षर पटेल का प्रभावी इस्तेमाल करने से रोका जा सकता था। हालांकि, मेरे जल्दी आउट होने से यह योजना पूरी तरह लागू नहीं हो सकी।”
आने वाले मैचों में भी ओपनिंग करने के सवाल पर पंत ने संकेत दिए कि वह टॉप ऑर्डर में खेलते रह सकते हैं। सीजन के पहले मैच में पंत का ओपनिंग करना एलएसजी के लिए फायदेमंद साबित नहीं हुआ। वह 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। (IPL 2026) ऋषभ पंत ने अपने लगभग 10 साल के टी20 करियर में सिर्फ 23 बार ओपनिंग की है, जबकि आईपीएल में उन्होंने केवल 7 बार पारी की शुरुआत की है।
एलएसजी को अपने घरेलू मैदान पर खेले गए इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। (IPL 2026) टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 145 रन बनाते हुए 6 विकेट से मैच जीत लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मुकाबला 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

