Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

Samastipur Murder: चिकन शॉप पर आया और रेत दिया गला! समस्तीपुर में शॉपकीपर की हत्या से हड़कंप

Published

on

Samastipur Murder: बिहार प्रांत के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात टेकूना चौक साखमोहन के पास चिकन शॉप के मालिक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान साखमोहन गांव निवासी शंकर दास के बेटे अशोक दास के रूप में हुई है। अशोक टेकूना चौक पर मुर्गे की दुकान चलाकर अपने परिवार भरण-पोषण कर उनका खर्च उठाते थे।

बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 9 बजे के बाद एक युवक मुर्गा खरीदने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचा। जिसके बाद किसी बात को लेकर युवक ने मुर्गा काटने वाले चाकू से अशोक पर हमला कर दिया। चाकू लगने से उसका गला कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद युवक मौके से भागने में सफल रहा।

Also Read –Uttarakhand Rain Alert: पहाड़ों में भारी बारिश से हाहाकार! 15 हजार यात्री फंसे; 6 हेलीकॉप्टर से चल रहा रेस्क्यू अभियान

Samastipur Murder: पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

स्थानीय लोगों के अनुसार, अशोक दास दिव्यांग थे और मेहनत करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह दिन में टोटो चलाते थे और शाम को टेकूना चौक पर मुर्गे की दुकान लगाते थे। परिवार में उनकी पत्नी और पांच बच्चे हैं। इनमें चार बेटियां और एक बेटा है।

लोगों ने घटना की जानकारी की सूचना पुलिस को दी

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद विभूतिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और फरार युवक की तलाश शुरू कर दी।

Also Read –Ambala Building Collapse: अंबाला में 3 मंजिला इमारत गिरने से भीषण तबाही! अब तक 6 मजदूरों की मौत, मलबे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आरोपी की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

विभूतिपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हत्या के कारण का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी की अशोक से पहले से कोई पहचान थी या नहीं।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े सबूत जुटा रही है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही हत्या की वजह और पूरी घटना की जानकारी सामने आ सकेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *