राष्ट्रीय समाचार
Shashi Tharoor CM Face Kerala Election: मैं केरल का ‘मुख्यमंत्री’… शशि थरूर का बड़ा बयान, CM फेस पर सस्पेंस गहराया!
Published
52 मिनट agoon

Shashi Tharoor CM Face Kerala Election: केरल की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। खासतौर पर शशि थरूर का नाम तेजी से उभर रहा था, लेकिन अब खुद उन्होंने इस सस्पेंस पर विराम लगा दिया है। थरूर ने साफ कहा है कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं और चुनाव भी नहीं लड़ रहे।
तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने स्पष्ट किया कि वह इस बार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं हैं, इसलिए मुख्यमंत्री बनने का सवाल ही नहीं उठता। (Shashi Tharoor CM Face Kerala Election) उन्होंने कहा कि आदर्श स्थिति में मुख्यमंत्री का चयन चुने गए विधायकों में से ही होना चाहिए। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब केरल में कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।
Shashi Tharoor CM Face Kerala Election: चुनाव प्रचार में निभाएंगे बड़ी भूमिका
हालांकि थरूर चुनाव नहीं लड़ रहे, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि वे पूरे राज्य में प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि वह केरल के “हर कोने” में जाकर पार्टी के लिए माहौल बनाएंगे। उन्होंने अपनी भूमिका को “मिली-जुली” बताते हुए कहा कि वह किसी एक सीट तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि पूरे राज्य में सक्रिय रहेंगे। थरूर ने कहा कि अगर कांग्रेस 85 से 100 सीटें जीतती है, तो यह बड़ी सफलता होगी। (Shashi Tharoor CM Face Kerala Election) केरल में कुल 140 विधानसभा सीटें हैं और कांग्रेस की अगुवाई वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट इस बार सत्ता में वापसी की पूरी कोशिश में है। उन्होंने कहा कि यूडीएफ इस बार लेफ्ट गठबंधन को कड़ी टक्कर दे रहा है और “मुश्किल पिच” पर भी जीत सकता है।
Also Read –T20 World Cup 2026: ईशान किशन की मेहनत रंग लाई: टी20 विश्व कप में मिली कप्तानी और सफलता
सीएम फेस पर सस्पेंस बरकरार
जब उनसे पूछा गया कि क्या बिना सीएम फेस के चुनाव लड़ना नुकसानदेह हो सकता है, तो थरूर ने माना कि ऐसा करना फायदेमंद हो सकता था। (Shashi Tharoor CM Face Kerala Election) लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की परंपरा रही है कि पहले से मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं किया जाता।
चुनाव की तारीखें तय, मुकाबला दिलचस्प
चुनाव आयोग के अनुसार, 9 अप्रैल को केरल में मतदान होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिना सीएम फेस के कांग्रेस कितनी मजबूत चुनौती पेश कर पाती है। फिलहाल एक बात साफ है कि थरूर भले रेस से बाहर हों, लेकिन चुनावी जंग में उनकी भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।
