राष्ट्रीय समाचार
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले वकील प्रबल प्रताप सिंह यादव गिरफ्तार, CJI को कहे थे अपशब्द
Published
38 मिनट agoon

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा करने वाले अधिवक्ता प्रबल प्रताप सिंह यादव को नई दिल्ली जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुई घटना के बाद की गई। (Supreme Court) पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। हालांकि अभी यह जानकारी सामने नहीं आई कि उन्हें किस धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ कोई FIR हुई है या नहीं।
जानकारी के अनुसार, प्रबल प्रताप सिंह यादव अपनी याचिका की पैरवी स्वयं कर रहे थे। सुनवाई के दौरान उन्होंने अदालत की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न किया और भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की। (Supreme Court) इतना ही नहीं, उन्होंने पीठ की ओर कागज भी फेंक दिए, जिससे कुछ समय के लिए कोर्ट की कार्यवाही प्रभावित हुई। दक्षिण-एशियाईऔर प्रवासी
Supreme Court: जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ के सामने हुआ हंगामा
यह घटना जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ के समक्ष हुई। हंगामे के बाद कोर्ट में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए प्रबल प्रताप सिंह यादव को कोर्टरूम से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट परिसर में सुरक्षा अधिकारियों की निगरानी में रखा गया।
सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल अवमानना की कार्रवाई नहीं की
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल अवमानना या अन्य दंडात्मक कार्रवाई से परहेज किया। पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता काफी परेशान और निराश प्रतीत होता है तथा अदालत उसके प्रति सहानुभूति रखती है। हालांकि, अदालत ने उनकी विशेष अनुमति याचिका (SLP) खारिज कर दी और इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।
Also Read –Tumbbad 2 Alia Bhatt: सोहम शाह ने आलिया भट्ट को बनाया तुम्बाड फ्रेंचाइजी का हिस्सा, कहा- वेलकम
इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को दी थी चुनौती
प्रबल प्रताप सिंह यादव इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे, जो लखनऊ के एक मामले में एफआईआर दर्ज कराने की उनकी मांग से संबंधित था। (Supreme Court) सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी। शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका
अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद नई दिल्ली जिला पुलिस ने अलग से मामला दर्ज कर प्रबल प्रताप सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।
पुलिस ने घरवालों को सूचना नहीं दी : परिजन
प्रबल प्रताप के जेल भेजे जाने पर इटावा में भरथना के ग्राम नगला जय लाल भोली में रहने वाले परिजनों ने आरोप लगाए कि उसकी गिरफ्तारी को लेकर कोई अधिकारिक सूचना उन्हें नही दी गई है। (Supreme Court) वह लखनऊ में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था और अपने व साथियों के साथ हुई धोखाधड़ी व आर्थिक शोषण के कारण लंबे समय से मानसिक तनाव में था। इसी को लेकर न्याय की गुहार लेकर वह सुप्रीम कोर्ट गया था।
