News
Suresh Gopi : बीजेपी नेता सुरेश गोपी ने इंदिरा गांधी को बताया मदर ऑफ इंडिया, मार्क्सवादी दिग्गज हैं उनके गुरु

Published
1 वर्ष agoon
By
News Desk
Suresh Gopi : केरल से बीजेपी के इकलौते सांसद और मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ’मदर ऑफ इंडिया’ और कांग्रेस नेता व केरल के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत के. करुणाकरण को ’साहसी प्रशासक’ बताया है। गोपी ने करुणाकरण और मार्क्सवादी दिग्गज ईके नायनार को अपना राजनीतिक गुरु बताया।
BJP MP सुरेश गोपी ने इंदिरा गाँधी को बताया 'मदर ऑफ़ इंडिया' केरल के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत के. करुणाकरण को 'साहसी प्रशासक' बताया ,मार्क्सवादी दिग्गज E.K नायनार को अपना 'राजनीतिक गुरु' बताया@TheSureshGopi #IndiraGandhi #KeralaMP #BJP #MotherOfIndia #india24x7livetv pic.twitter.com/htDZRT6Qzl
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) June 15, 2024
सुरेश गोपी पुन्कुन्नाम स्थित करुणाकरण के स्मारक ’मुरली मंदिरम’ के दौरे पर आए थे। यहां वे संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। बता दें कि केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर त्रिशूर से चुनाव लड़ा था और के. करुणाकरण के बेटे और कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन को हराया था।
त्रिशूर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में मुरलीधरन तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने मीडियाकर्मियों से आग्रह किया कि वे करुणाकरण के स्मारक की उनकी यात्रा को राजनीति से न जोड़ें। भाजपा सांसद ने कहा कि वह यहां अपने ’गुरु’ के प्रति सम्मान व्यक्त करने आए हैं। उन्होंने कहा कि नायनार और उनकी पत्नी सारदा टीचर की तरह के. करुणाकरण और उनकी पत्नी कल्याणीकुट्टी अम्मा के साथ भी उनके करीबी रिश्ते हैं।

Suresh Gopi : मार्क्सवादी दिग्गज हैं उनके गुरु
सुरेश गोपी ने 12 जून को कन्नूर में ईके नायनार के घर का दौरा किया था और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी। गोपी ने कहा कि वह इंदिरा गांधी को ’भारतथिंते मथावु’ (भारत की मां) के रूप में देखते हैं और के. करुणाकरण को केरल में कांग्रेस पार्टी के जनक मानते हैं।

Suresh Gopi : दिवंगत के. करुणाकरण को ‘साहसी प्रशासक’ बताया
उन्होंने यह भी स्पष्टीकरण दिया कि के. करुणाकरण को केरल में कांग्रेस का जनक बताकर वह इस दक्षिणी राज्य में पार्टी के संस्थापकों या सह-संस्थापकों का अनादर नहीं कर रहे। केंद्रीय मंत्री सुरेशने कांग्रेस के दिग्गज नेता की प्रशासनिक क्षमताओं की भी सराहना की और उन्हें अपनी पीढ़ी का साहसी प्रशासक करार दिया। उन्होंने आगे कहा, मैं 2019 में भी मुरली मंदिरम जाना चाहता था।

लेकिन के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने राजनीतिक कारणों से उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था। पद्मजा हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। सुरेश गोपी शहर के प्रसिद्ध लूर्डे माता चर्च भी गए और प्रार्थना की। गोपी और उनके परिवार ने अपनी बेटी की शादी के दौरान सेंट मैरी की मूर्ति के लिए स्वर्ण मुकुट भेंट किया था। सुरेश गोपी ने त्रिशूर लोकसभा सीट जीतकर केरल में भाजपा का खाता खोला है। लोकसभा चुनाव में त्रिशूर में त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया, जिसमें कांग्रेस, भाजपा और सीपीआई उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर थी।

You may like
   - Khesari on PM Modi: ‘गुजरात स्वर्ग, बिहार क्यों नहीं?’ नचनिया वाले बयान पर खेसारी ने तोड़ी चुप्पी, PM मोदी से पूछे ऐसे सवाल 
   - Buddhist monk passes away: बौद्ध भिक्षु संघ अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर का निधन, CM योगी से लेकर मायावती ने दी श्रद्धांजलि 
   - Indian Politics: ये है सत्ता का खेल! राहुल गांधी को PM बताने वाला नेता आज क्यों बना हिंदुत्व का ब्रांड? हिमंत और कपिल की कहानी 
   - Delhi Police Affidavit on 2020 Riots: ट्रंप के भारत आने पर ही क्यों भड़के थे दंगे? दिल्ली पुलिस ने बताया बड़ा गेमप्लान! 
   - Bihar Elections: लीची से शुरू हुआ पीएम मोदी का भाषण, छठ को यूनेस्को लिस्ट में लाने के वादे पर जाकर रुका 
   - Pakistan Army Criticism: ‘हिंदुओं ने कभी इतनी क्रूरता नहीं की’, PAK मौलवी के बोलते ही बौखलाए जनरल आसिम मुनीर, पहुंचा दिया जेल!” 

 
									
 
									
 
									
 
									
 
									
 
									
Pingback: Lucknow News : बुरे फंसे पूर्व केंद्रीय मंत्री और उनका बेटा..! पीड़ित महिला बोली, फांसी लगाकर जान दे दूंगी,प