Connect with us

News

IndiGo Flight Emergency Landing: ईंधन की किल्लत के बीच आसमान में मचा हड़कंप! ‘फ्यूल मेडे’ की घोषणा के बाद मची अफरा-तफरी, IndiGo फ्लाइट की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

IndiGo Flight Emergency Landing: Indigo की गुवाहाटी से चेन्नई जा रही फ्लाइट 6E6764 में उस समय हड़कंप मच गया। जब विमान में इंधन की भारी कमी के चलते पायलट को ‘फ्यूल मेडे’ घोषित करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, चेन्नई एयरपोर्ट पर भारी ट्रैफिक की वजह से विमान को लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली। जिसके बाद पायलट ने तत्काल निर्णय लेते हुए फ्लाइट को बेंगलुरु डायवर्ट कर दिया गया।

ये भी पढ़े –America attacks Iran: ईरान पर America के हमले बीच Iran के राष्ट्रपति से PM Modi ने की बात, हमलों की वृद्धि पर व्यक्त की गहरी चिंता

विमान की उड़ान तय समय पर गुवाहाटी से रवाना हुई थी। लेकिन चेन्नई पहुंचते-पहुंचते एयर ट्रैफिक कंजेशन के कारण उसे लंबे समय तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा। शाम 8:11 बजे पायलट ने बेंगलुरु ATC को ‘फ्यूल मेडे’ सिग्नल भेजा। जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि 8:15 बजे विमान को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की अनुमति दी गई। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया। उन्हें रिफ्रेशमेंट्स दिए गए और विमान को तत्काल रिफ्यूल किया गया। रात 10:24 बजे, विमान ने दोबारा उड़ान भरकर सुरक्षित रूप से चेन्नई में लैंड किया। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी DGCA समेत सभी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई थी।

ये भी पढ़े –Iran-US-conflict-Pakistan: ईरान पर अमेरिकी हमलों से तड़प उठा पाकिस्तान, ट्रंप को नोबेल समर्थन के एक दिन बाद बदला स्टैंड

IndiGo Flight Emergency Landing: Indigo के एक और विमान में आई खराबी

इससे पहले शुक्रवार सुबह एक और IndiGo फ्लाइट, जो चेन्नई से मदुरै जा रही थी। तकनीकी खराबी के चलते उड़ान भरने के 30 मिनट बाद लौटकर चेन्नई वापस आई। इस फ्लाइट में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। इन लगातार दो घटनाओं ने देश के सबसे भरोसेमंद एयरलाइंस में से एक IndiGo की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि DGCA ने स्थिति पर नजर रखी हुई है और जांच शुरू कर दी गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *