मनोरंजन
The Vvaan Collection Day 3: द वन लगातार बॉक्स ऑफिस पर कर रही अच्छा प्रदर्शन, जाने कलेक्शन
Published
3 दिन agoon

The Vvaan Collection Day 3: द वन जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं। साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म की कहानी की वजह से फिल्म की चर्चा बिहार समेत उन राज्यों में ज्यादा देखने को मिली है। जहाँ पर छठ मैया का त्यौहार मनाया जाता है। द वन में तमन्ना भाटिया को छठ की पूजा करते हुए देखा गया है। इसके साथ ही द वन में शारदा सिन्हा का छठ पूजा का मशहूर गाना भी रिक्रिएट किया गया है। तो वहीं द वन ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत की थी। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को फिल्म ने ज्यादा कलेक्शन किया है। चलिए जानते हैं द वन ने तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन
The Vvaan Collection Day 3: द वन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द व्वां – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। अनुप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल भी इस फिल्म के कलाकारों में शामिल हैं। यह फिल्म कल्पना, लोककथाओं और अलौकिक तत्वों का मिश्रण है, जिसकी कहानी एक वर्जित जंगल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह बिहार के पटना जिले के बिहटा के पास स्थित मां वन देवी मंदिर से जुड़ी लोककथाओं से प्रेरित है। फिल्म ‘द व्वां – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की कहानी ने भले ही सबका ध्यान खींचा हो, लेकिन इसकी शुरुआती समीक्षाएं मिली-जुली रही हैं।
द वन ने जहाँ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रूपए के साथ अच्छी ओपनिंग की थी। तो वहीं दूसरे दिन द वन के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखने को मिली और फिल्म ने 11.25 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। तीसरे दिन यानि रविवार को फिल्म ने अबतक ऑफिस पर 6 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अभी पूरे दिन का कलेक्शन आना बाकी है। जिस तरह से द वन कलेक्शन कर रही है। उसे देखकर लग रहा है कि पहले और दूसरे दिन की तुलना में रविवार को फिल्म ज्यादा कलेक्शन करेगी।
