राजनीति
Unnao News : साक्षी महाराज ने केजरीवाल पर साधा निशाना , बोले-जेल से न गैंग चलती है न सरकार…
Published
2 वर्ष agoon
By
Sunil Verma
Unnao News : अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। साक्षी महाराज ने ईडी के नोटिस पर केजरीवाल के हाजिर न होने पर तंज कस्ते हुए कहा को केजरीवाल के माध्यम से पूरी दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। ईडी उनको रोज नोटिस दे रही थी।
अरविंद केजरीवाल की ED रिमांड आज खत्म, कोर्ट में होगी पेशी; PM हाउस समेत अन्य जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 28, 2024
#DelhiCM #ArvindKejriwal #KejriwalNews #HighCourt #india24x7livetv #NewsUpdate pic.twitter.com/qbx9hNOfGx
Unnao News : साक्षी महाराज ने केजरीवाल पर कसा तंज

जिससे कोई भी समझदार व्यक्ति प्रयास लगा सकता है की वाह बहुत जल्दी जेल जाने वाले हैं। वही साक्षी महाराज ने कहा कि मैं पहले भी कहता रहा हूं कि इंडिया गठबंधन के लोग या तो बेल पर हैं या जेल में जाने वाले हैं। वह साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस ने सबसे पहले केंद्र सरकार को पत्र लिखकर केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी कांग्रेस कहती थी बीजेपी केजरीवाल मिली हुई है। केजरीवाल को पकड़ कर जेल भेजना चाहिए।
अब दुर्भाग्य देखिए कांग्रेस केजरीवाल के साथ मे खड़ी हो गयी। वही भाजपा द्वारा ईडी से विपक्ष पर दबाव बनाने के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा की ईडी एक स्वतंत्र संस्था है। इसमें साक्षी महाराज को कमेंट करने का अधिकार नहीं है। वही साक्षी महाराज ने कहा कि जेल से सरकार नहीं चल सकती है और ना ही गैंग चल सकते हैं। दिल्ली की तिहाड़ जेल की स्थिति बहुत अलग है।

Unnao News : जेल से न गैंग चल सकते, न सरकारे…

उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने केजरीवाल के जेल से सरकार चलाने पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि व्यावहारिक तरीके से जेल से सरकार कोई नहीं चला सकता है। लालू जैसा नेता हेमंत सोरेन जैसे लोग और भी मुख्यमंत्री हैं जिनको जेल जाना पड़ा तो वह परिवार या पत्नी या किसी न किसी को मुख्यमंत्री बनाकर सरकार चलाने का प्रयास किया है। केजरीवाल पहले अद्भुत व्यक्ति हैं जो जेल से सरकार चलाने की बात कर रहे है।
दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर उनका भी कहना है जेल से सरकार नहीं चल सकती है। साक्षी महाराज ने कहा कि ना जेल से गैंग चल सकते हैं ना सरकारे चल सकती हैं। पर तिहाड़ की स्थिति अलग है तिहाड़ अगर कोई मिलने जाता है तो जाली के बाहर खड़ा होता है। जाली से आंखें मिलाकर मिलना होता है अन्य जेलों में बैठकर आराम से मिलना हो जाता है। परंतु तिहाड़ है वहां मुलाकात भी कठिन है तो कैबिनेट की मीटिंग कैसे हो सकती है। इस दृष्टि से सबका कयास है कि ये संभव नहीं है।

Unnao News : भाजपा मांग रही केजरीवाल का इस्तीफा
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 में शराब कारोबारियों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाने और बदले में 100 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर है। शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। इसी केस में केजरीवाल से पहले उनके दाएं हाथ मनीष सिसोदिया और बाएं हाथ संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों ही नेता अपने मंत्री पद से इस्तीफा भी दे चुके हैं। दोनों नेता लंबे समय से जेल में बंद हैं।
अब ईडी केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विपक्षी दल जमकर बयान बाजी कर रहे हैं। भाजपा केजरीवाल के इस्तीफा की मांग कर रहा है। वहीं केजरीवाल जेल से ही सरकार चला रहे हैं। लगातार आम आदमी पार्टी के नेता कार्यकर्ता दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन भी कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ भाजपा के कार्यकर्ता केजरीवाल के इस्तीफा की मांग को लेकर सड़कों पर हैं।
You may like

West Bengal Politics: INDIA गठबंधन में फिर हलचल! ममता ‘दीदी’ के संपर्क में Rahul Gandhi? कल्याण बनर्जी के दावे से सियासत गरम

Akhilesh Yadav Brahmin Vote Bank: ब्राह्मणों पर क्यों डोरे डाल रहे अखिलेश यादव? क्या सपा के साथ जाएगा BJP का पावरफुल वोट बैंक, 2027 में बदलेगा खेल!

Kanpur News: बाढ़ राहत कैंप में एक्सपायर्ड सीरप बांटने का आरोप तथ्यहीन, CMO ने जांच के बाद किया खबर का खंडन

Amruta Fadnavis Garba statement: गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर क्या बोलीं अमृता फडणवीस? BJP नेता ने की थी एंट्री पर रोक की मांग

Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस पर CM योगी ने शेयर किया Video मैसेज, प्रदेश के शिक्षकों के नाम खास संदेश

Lucknow ICICI Bank Officer Murder: लखनऊ में दिनदहाड़े तड़तड़ाई गोलियां! युवक ने महिला बैंक अफसर पत्नी और बहन को मारी गोली, खुद भी की आत्महत्या






