राष्ट्रीय समाचार
UP MLC Election 2026: UP MLC चुनाव में BJP ने खेला ‘जिताऊ’ फॉर्मूला! पुराने कार्यकर्ताओं के बजाय इन ‘बाहरी चेहरों’ पर लगाया बड़ा दांव
Published
4 घंटे agoon

UP MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले विधान परिषद चुनाव (MLC Election) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी रणनीति पूरी तरह से स्पष्ट कर दी है। पार्टी ने 6 प्रत्याशियों का ऐलान करने के साथ यह बड़ा संकेत भी दे दिया है कि इस बार टिकट देने में सिर्फ मूल कैडर या लंबे वक़्त से पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता नहीं मिलेगी, बल्कि ‘जिताऊ’ और अनुभवी चेहरों को भी अहमियत दी जाएगी।
बता दे, BJP ने मंगलवार को 3 स्नातक खंड और तीन शिक्षक खंड की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
इस लिस्ट में बाहरी पृष्ठभूमि और शिक्षक संगठनों से जुड़े चेहरों की संख्या अधिक दिखाई दे रही है। पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में उनके चुनावी अनुभव और जीत की क्षमता को महत्व दिया है। यानी इस चुनाव में BJP का मुख्य फोकस संगठन से जुड़े पुराने चेहरों के साथ-साथ ऐसे उम्मीदवारों पर भी है, जिनका अपने-अपने क्षेत्रों में चुनावी आधार और अनुभव रहा है।
UP MLC Election 2026: दिनेश गोयल पर फिर विश्वास, उम्र के बावजूद मिला टिकट
मेरठ स्नातक क्षेत्र (Meerut Graduate Constituency) से BJP ने दिनेश गोयल (Dinesh Goyal) को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए पार्टी के अंदर नए कार्यकर्ता को अवसर दिए जाने की चर्चा थी, लेकिन BJP ने एक बार फिर दिनेश गोयल पर विश्वास जताया है। अब ऐसे में पार्टी के सभी रणनीतिकारों का मानना है कि इस चुनाव के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों के बीच पार्टी के प्रति माहौल और उनके मन का मिजाज भी परखा जाएगा।
Also Read –Hanuman Ansh 2 Cast: क्या हनुमान अंश 2 में नजर आएंगे अक्षय कुमार, जानें क्या कहा मेकर्स ने
24 अक्टूबर को 11 सीटों पर होगा चुनाव
उत्तर प्रदेश विधान परिषद (Uttar Pradesh Legislative Council) की 11 सीटों के लिए 24 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। जातीय समीकरण (Caste Equation) की बात करें तो घोषित 11 उम्मीदवारों में 5 ब्राह्मण चेहरे हैं। BJP इस सामाजिक समीकरण को भी अपने नए चुनावी संकेत के तौर पर प्रचारित कर सकती है।
वाराणसी स्नातक क्षेत्र (Varanasi Graduate Constituency) से केदारनाथ सिंह (Kedarnath Singh) को फिर से टिकट दिया गया है। केदारनाथ सिंह साल 2004 से साल 2014 के बीच 3 बार MLC रह चुके हैं और संगठन में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। हालांकि, साल 2020 के चुनाव में उन्हें समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के आशुतोष सिन्हा (Ashutosh Sinha) से हार का सामना करना पड़ा था।
शिक्षक संगठनों के अनुभवी चेहरों को भी अवसर
वाराणसी शिक्षक खंड से BJP ने प्रमोद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। प्रमोद मिश्रा की पृष्ठभूमि कांग्रेस (Congress) से जुड़ी रही है और वह बीते 3 चुनावों में हार का सामना कर चुके हैं। इसके बावजूद BJP ने उनके चुनावी अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें मैदान में उतारा है।
20 सितंबर को प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रमोद मिश्रा कई सीटों पर संगठन की तरफ से प्रत्याशियों का ऐलान भी कर चुके थे। इससे पहले वह साल 2007 में हुए उपचुनाव में जीत दर्ज कर 6 महीने के लिए विधान परिषद पहुंचे थे।
गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक सीट से BJP ने ध्रुव कुमार त्रिपाठी (Dhruv Kumar Tripathi) को प्रत्याशी बनाया है। वह शर्मा गुट से 3 बार MLC चुने जा चुके हैं। उन्होंने साल 2008, 2014 और 2020 में बड़ी जीत दर्ज की थी। उसके बाद साल 2020 में वह शर्मा गुट के प्रदेश में अकेले MLC थे।
इलाहाबाद-झांसी से शिक्षक संघ से जुड़े अशोक कुमार राठौर
इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से बीजेपी ने शिक्षक संघ से जुड़े अशोक कुमार राठौर (Ashok Kumar Rathore) को उम्मीदवार बनाया है। वह 2023 में बीजेपी में शामिल हुए थे। इस सीट से शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रदेश अध्यक्ष रहे सुरेश त्रिपाठी (Suresh Tripathi) भी टिकट की दावेदारी कर रहे थे।
वहीं, आगरा शिक्षक सीट (Agra Teacher Constituency) से BJP ने कर्मचारी नेता हरिकिशोर तिवारी (Harikishore Tiwari) को प्रत्याशी बनाया है। हरिकिशोर तिवारी जनवरी 2024 में BJP का दामन थामा था और पहले भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं। इस सीट से पिछला चुनाव निर्दलीय जीतने वाले आकाश अग्रवाल (Akash Agrawal) भी BJP से टिकट मांग रहे थे।
मेरठ में कई दावेदारों के बीच दिनेश गोयल को मौका
मेरठ स्नातक सीट पर दिनेश गोयल के अलावा अनिल अग्रवाल (Anil Agrawal), विकास अग्रवाल (Vikas Agrawal) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal) जैसे कई चेहरों ने टिकट के लिए दावेदारी की थी। इसके बावजूद पार्टी ने दिनेश गोयल को फिर से बड़ा अवसर दिया है।
इससे पहले BJP मई महीने में 6 अन्य सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी थी। इनमें लखनऊ स्नातक सीट से अवनीश कुमार सिंह (Avanish Kumar Singh), आगरा स्नातक सीट से डॉ. मानवेंद्र सिंह (Dr. Manvendra Singh), बरेली-मुरादाबाद स्नातक सीट से हरी सिंह ढिल्लो (Hari Singh Dhillon), लखनऊ शिक्षक सीट से उमेश द्विवेदी (Umesh Dwivedi) और मेरठ-सहारनपुर शिक्षक सीट से श्रीचंद शर्मा (Shrichand Sharma) को उम्मीदवार घोषित किया गया था।
इस प्रकार BJP की तरफ से अब तक घोषित उम्मीदवारों में संगठन के पुराने चेहरों के साथ शिक्षक संगठनों और दूसरी राजनीतिक पृष्ठभूमि से आए नेताओं को भी स्थान मिला है। टिकटों के इस चयन से पार्टी की रणनीति में चुनावी अनुभव और ‘जिताऊ’ फैक्टर को प्राथमिकता दिए जाने का स्पष्ट रूप से संकेत मिलता है।
You may like

Amruta Fadnavis Garba statement: गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर क्या बोलीं अमृता फडणवीस? BJP नेता ने की थी एंट्री पर रोक की मांग

Amit Shah Slams Congress: ‘वंदे मातरम्’ के 2 छंद पर घमासान! अमित शाह का कांग्रेस पर सबसे बड़ा वार, बोले- ‘तुष्टीकरण की राजनीति…’

Indira Gandhi Fidel Castro Hug Viral Photo: राहुल के ‘हग पॉलिटिक्स’ बयान पर भयंकर घमासान! BJP ने शेयर कीं इंदिरा गांधी और कास्त्रो की पुरानी तस्वीरें

Kharge Speech Controversy: ‘मेरी स्पीच के बाद मंच को शुद्ध किया’… Mallikarjun Kharge के आरोप से गरमाई सियासत, नड्डा ने दिया ये जवाब

Priyanka Gandhi on CJP Protest: प्रियंका गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘छात्रों का सिस्टम से भरोसा टूट गया, पहले उनकी मांगें पूरी कीजिए…’

Datia By-Election: दतिया उपचुनाव में दिलचस्प सियासी मोड़: कांग्रेस नेता अवधेश नायक के घर पहुंचे BJP नेता और मंत्री






