News
UP Lok Sabha Elections 2024 : बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा से दाखिल किया अपना नामांकन

Published
1 वर्ष agoon
By
News Desk
UP Lok Sabha Elections 2024 : यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 का रण सजा चुका है। हर दलों ने अधिकांश अपने प्रत्याशियों की घोषणा दी है और वह रण में अपनी हुंकार भरते हुए इस चुनाव में अपनी जीत का दावा सुनिश्चित कर रहे हैं। वैसे तो यूपी की कई हॉट लोकसभा सीटें हैं, लेकिन इस बार लोगों की निगाहें अयोध्या और मुथरा पर ज्यादा टिकी हैं।
बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा से अपना नामांकन दाखिल किया. जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, मांट विधायक राजेश चौधरी मौजूद रहे.#Mathura #HemaMalini #BJPMP @dreamgirlhema
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) April 4, 2024
@swatantrabjp
@BJP4UP pic.twitter.com/941mwYlbRh
UP Lok Sabha Elections 2024 : मुथरा सीट बनी काफी चर्चा का विषय
राममंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या में पहला लोकसभा चुनाव है। बीते साल से श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद का मुद्दा कोर्ट में जाने से मुथरा भी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। मुथरा में एक बार फिर से चुनाव में प्रवासी और बृजवासी का मुद्दा छिड़ गया है, लेकिन बीते दो लोकसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता ने प्रवासी पर ही अपनी मुहर लगाई है। इस बार भी भाजपा ने प्रवासी पर दांव खेला है और वह हेमा मालिनी हैं।
UP Lok Sabha Elections 2024 : हेमा मालिनी ने भरा चुनावी पर्चा

भाजपा ने मुथरा से तीसरी बार अभिनेत्री एवं नेत्री हेमा मालिनी को लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में दाखिला किया है। जबकि इंडिया गठबंधन तहत कांग्रेस ने मुकेश धनगर को मुथरा से अपना उम्मीदवार बनाया है। यूपी के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन हुआ है। उम्मीदवार बनते ही मुकेश धनगर ने चुनाव में अपने इरादे साफ कर दिये हैं। इन्होंने सीधे इस चुनाव को प्रवासी और बृजवासी बना दिया है।

UP Lok Sabha Elections 2024 : प्रवासी और बृजवासी की है लड़ाई
उन्होंने कहा कि मथुरा में आगामी लोकसभा चुनाव “प्रवासी (प्रवासी) और बृजवासी” के बीच की लड़ाई है। यह बृज के परिवारों की लड़ाई है। कांग्रेस ने बीते बुधवार को मथुरा लोकसभा सीट से मुकेश धनगर को उम्मीदवार बनाया था। यमुना नदी को साफ करने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए मुकेश धनगर ने कहा कि आज जब यमुना नदी की पूजा की जाएगी, तो मैं दृढ़ संकल्प लूंगा कि जब तक यह साफ नहीं हो जाती, तब तक मैं इसके किनारे से नहीं हटूंगा, चाहे कुछ भी हो जाए। कई सालों तक मुझे वहां बैठना है, मेरा किसी से कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अधिक काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह दिन में 18 घंटे काम करते हैं। मैं दिन में 23 घंटे काम कर सकता हूं।

UP Lok Sabha Elections 2024 : हेमा बोलीं, जल्द अवरिल होंगी युमना
मुथरा से तीसरी बार भाजपा से उम्मीदार बनाए जाने के बाद सांसद हेमा मानिली इस वक्त अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। वह यहां लगातार क्षेत्र का दौरा कर रही हैं और लोगों से वोट मांग रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से बात करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि कहा कि लोगों की मांग है कि यमुना मां का शुद्धिकरण होना चाहिए। हमने उन्हें भरोसा दिया है और हम इस ओर लगातार प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही यमुना अविरल होगी।

UP Lok Sabha Elections 2024 : यमुना शुद्दिकरण मुख्य मुद्दा
नामांकन पत्र भरने से पहले हेमा मालिनी ने कहा था कि वह आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। इस बार मुथरा में लोकसभा चुनाव में यमुना की दुर्दशा से बृजवासियों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है. वह यमुना शुद्धिकरण की मांग कर रहे हैं, चुनाव में यमुना शुद्धिकरण प्रमुख मुद्दा है।

UP Lok Sabha Elections 2024 : 26 अप्रैल को मुथरा में पड़ेंगे वोट
इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगें। पहला चरण 19 अप्रैल को होगा। यूपी में सभी सात चरणों में मतदान होगा। मुथरा में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव के वोट डाले जाएंगे। फैसला 4 जून को आएगा।
You may like
Bigg Boss OTT 3 Fame Adnaan Shaikh: अदनान शेख बनें पिता, पत्नी आयशा ने दिया बेटे को जन्म, दिखाई झलक
Kolkata Metro Disruption: कोलकाता मेट्रो बारिश ने रोकी रफ्तार, शहर की बुनियादी ढांचे पर उठे सवाल
Puri Stampede: पुरी हादसे के बाद सियासी भूचाल! CM माझी का ताबड़तोड़ एक्शन, SP-DM को हटाया, 25 लाख का मुआवजा का ऐलान
Chardham Yatra Red Alert: चारधाम यात्री सावधान! चारधाम यात्रा बनी मौत की घाटी, रेड अलर्ट के बीच 24 घंटे का ब्रेक, पहाड़ों में तबाही का डर…
Lucknow News: छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि: BJP-सपा पर केजीएमयू का नाम बदलने का लगाया आरोप, असली नाम बहाल करने की मांग
Suryakumar Yadav Surgery: सूर्यकुमार यादव की सर्जरी पर आया अपडेट, स्पोर्ट्स हर्निया के कारण बांग्लादेश दौरे से बाहर
Pingback: Delhi News : AAP विधायकों के नाम केजरीवाल का एक और संदेश “विधायक रोज करें इलाके का दौरा.. - भारतीय समाचार: ताज