News
Japan Earthquake : जापान की हिली धरती, आया 6.0 तीव्रता का भूकंप, चीन में भी लगे झटके
Published
2 वर्ष agoon
By
News Desk
Japan Earthquake : ताइवान में आए तेज तीव्रता वाले भंकूप के बाद गुरुवार को जापान और चीन की धरती भी डोली है। बीते दो दिनों में जापान गुरुवार को दूसरी बार भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि यह झटका पहले वाले भूकंप की तुलना में कुछ कम तीव्रता का आया है। 4 अप्रैल को जापान में होंशू के पूर्वी तट पर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप जमीन से 32 किलोमीटर की गहराई में था, जिसके झटके टोक्यो तक महसूस किये गए हैं। इससे पहले 2 अप्रैल को इवाते प्रान्त के उत्तरी तट में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
Japan Earthquake : फिर डोली जापान की धरती, आया 6.0 तीव्रता का भूकंप, चीन में भी लगे झटके..#JapanEarthquake #india24x7livetv #BreakingNews pic.twitter.com/GFRXK9msoF
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) April 4, 2024
Japan Earthquake : होंशू का भूकंप का केंद्र

जापान के होंशू में आए भूकंप पर यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र कहा कि भूकंप का केंद्र 32 किलोमीटर था, जबकि भारत का राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र का कहना है कि यह भूकंप का केंद्र जमीन से 55 किलोमीटर नीचे था। ताइवान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आने के बाद जापान के ओकिनावा के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। इसके बाद जापान के ओकिनावा में मुख्य हवाई अड्डे ने अपनी उड़ानें निलंबित कर दीं।

Japan Earthquake : चीन भी हिला
गुरुवार को चीन के किंगई प्रांत में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। भारतीय समय अनुसार सुबह 6 बजे के करीब चीन के किंघई के मंग्या शहर में 5.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, भूकंप का असर शंघाई तक महसूस किया गया। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, आज आए भूकंप के झटके फ़ुज़ियान प्रांत के फ़ूज़ौ, ज़ियामेन, क्वानझोउ और निंगडे तक महसूस किए गए हैं।
Japan Earthquake : 2 अप्रैल को भी आया था जापान में भूकंप
इससे पहले 2 अप्रैल को सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि में जापान के इवाते प्रान्त के उत्तरी तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। यह सुबह 00:59 बजे आया था। भूकंप का केंद्र इवाते प्रान्त का उत्तरी तटीय हिस्सा रहा। हालांकि सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई थी। जापान दुनिया के सबसे अधिक विवर्तनिक रूप से सक्रिय देशों में से एक है। यहां पर भवन निर्माण के सख्त मानक हैं, ताकि शक्तिशाली भूकंपों का सामना कर सकें। जापान हर साल 1500 से अधिक भूकंप के झटके महसूस करता है, हालांकि इसमें से अधिकांश भूकंप के झटके हल्के होते हैं।

Japan Earthquake : कल हिली थी ताइवान की धरती

बीते 3 अप्रैल, 2024 को ताइवान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 9 लोगों की मौत गई थी, जबकि 1 हजार से अधिक लोग घायल हुए थे। भूकंप की तीव्रता अधिक की वजह से प्रांत की कई बड़ी क्षतिग्रस्त हो गईं और काफी आर्थिक नुकसान हुआ। ताइवान के भूकंप के बाद जापान और फिलीपींस तक सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी।
Japan Earthquake : 2011 में आया था सबसे शाक्तिशाली भूकंप

जापान का अब तक का सबसे बड़ा भूकंप मार्च 2011 में जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर समुद्र के अंदर 9.0 तीव्रता का एक बड़ा झटका था, जिसके कारण सुनामी आई और लगभग 18,500 लोग मारे गए या लापता हो गए। 2011 की आपदा ने फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में तीन रिएक्टरों को भी प्रभावित किया था। इन परमाणु संयंत्र की कुल लागत 16.9 ट्रिलियन येन ($112 बिलियन) की थी।
You may like

Jyoti Singh Bihar Electiojn Result 2025: जेल चले जाएंगे…, हार की बौखलाहट में ये क्या बोल गयीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति? लगाए आरोप

Bihar Election Result 2025: करारी हार के बाग कांग्रेस में मचा गदर, आपस में ही लड़ भिड़ बैठे

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 में भोजपुरी सुपरस्टर्स का ‘स्टारडम’ फेल या हिट… यहां जानें कौन मार रहा बाजी, जल्द होगा किस्मत का फैसला!

Bihar Election 2025: अब बंगाल की बारी है…. बिहार में NDA की बंपर बढ़त पर दहाड़े गिरिराज सिंह

Amit Shah Meeting on 10/11 Delhi Blast: पाकिस्तान क्रिकेट फिर तबाह! इस्लामाबाद ब्लास्ट से दहशत, श्रीलंका के 8 खिलाड़ियों ने छोड़ा दौरा!

Sri Lanka Players Return: पाकिस्तान क्रिकेट फिर तबाह! इस्लामाबाद ब्लास्ट से दहशत, श्रीलंका के 8 खिलाड़ियों ने छोड़ा दौरा!







Pingback: UP Lok Sabha Elections 2024 : बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा से दाखिल किया अपना नामांकन - भारतीय समाचार: ताज़ा ख़