News
Delhi Weather : भीषण गर्मी के चलते 40 लोगों ने तोड़ा दम, कोरोना के बाद पहली बार श्मशान घाट पर लग रहीं कतारें

Published
1 वर्ष agoon
By
News Desk
Delhi Weather : भीषण गर्मी का कहर से देश की राजधानी दिल्ली भी अछूती नहीं है। पहाड़ से लेकर मैदान तक अंगारों की बारिश हो रही है। दिल्ली में गर्मी रोज नये रिकॉर्ड बना रही है। भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को जीना दूभर कर रखा है। गर्मी के चलते जहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है। वहीं मौतों की संख्या भी रोज बढ़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को 40 से ज्यादा लोगों की असमय मौत हो गयी।
#कानपुर : कानपुर पुलिस में तैनात दरोग़ा की हीट स्ट्रे से हो गई मौत ,ड्यूटी पर तैनात दारोगा जी तबियत ख़राब होने पर बनाते रहे वीडियो सिपाही की गई जान@kanpurnagarpol @Uppolice #india24x7livetv #BreakingNews #latestnews pic.twitter.com/K6omFB9sLA
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) June 19, 2024
दिल्ली के श्मसान घाटों पर एक बार फिर कोरोना काल जैसा दृश्य नजर आ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निगमबोध घाट पर शवों की कतारें लगी हुई हैं। दिल्ली के निगम बोध घाट पर मंगलवार को रिकॉर्ड 95 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। घाट प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि कोरोना महामारी के दौर के बाद अब ऐसा दृश्य देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी श्मसान घाट पर शवों की कतारें लगी हुई हैं।

Delhi Weather : दिल्ली में रात में गर्मी ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली में मंगलवार को रात के तापमान ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2010 में जून माह में न्यूनतम तापमान 34.7 दर्ज किया गया था। प्रचंड गर्मी के चलते दिल्ली में लगातार 37 दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है।

Delhi Weather : दिल्ली में प्रचंड गर्मी से 24 घंटे में 40 मौतें
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के चलते हाहाकार मचा है। प्रचंड गर्मी के चलते बीते 24 घंटे में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। दिल्ली के सभी अस्पतालों में गर्मी के चलते मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में बीते दो दिन में 46 से ज्यादा मरीज भर्ती हुए है। इनमें अधिकतर मरीज बेहोशी, उल्टी व चक्कर आने के कारण भर्ती किये गये हैं।

Delhi Weather : दिल्ली में अभी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान से लोगों को अभी कुछ दिनों तक दो-चार होना होगा। दिल्ली में प्रचंड गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। अभी कम से कम 10 दिन तक किसी राहत की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 27-28 जून के आसपास मानसून पहुंचने की संभावना है। इसके बाद ही पारा थोड़ा नीचे आएगा। हालांकि, इस बीच एक-दो दिन आंधी और हल्की बारिष हो सकती है। लेकिन इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है।
You may like
PM Narendra Modi: PM मोदी ने अंतरिम प्रधानमंत्री बनने पर सुशीला कार्की को दी बधाई, नेपाल को लेकर ये बात कही
Harry bike blogger Nepal viral video: ‘ये क्या रिकॉर्ड हो गया…’ नेपाल में विदेशी ब्लॉगर ने बनाया ऐसा वीडियो,रातोंरात हो गया वायरल, Video
CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
Nepal Latest Updates: कहीं दुबई, कहीं चीन… आखिर कहां हैं ओली? नेपाल हिंसा के बीच खुद तोड़ी चुप्पी और खोला बड़ा राज
Nepal Protest Latest Update: नेपाल में Gen-Z का गुस्सा बेकाबू… पीएम के इस्तीफे के बाद जेल तोड़कर 3000 कैदी फरार, भारत अलर्ट पर!
Nepal Crisis Deepens: नेपाल अराजकता और सत्ता शून्य से बढ़ा खतरा, भारत की सतर्क निगाह
Pingback: Bihar Reservation : CM नीतीश कुमार को HC से बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा 65 फीसदी आरक्षण, आदेश रद्द - India 24x7 Live TV | Latest News Updates