राजनीति
Bihar News: वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी के पिता की हत्या,दरभंगा में मिला शव,घटना से बिहार में मचा हड़कंप

Published
12 महीना agoon
By
News Desk

Bihar News: विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन साहनी की बिहार के दरभंगा जिले में हत्या कर दी गई है। मुकेश सहनी के पिता का क्षत-विक्षत शव दरभंगा जिले के सुपौल बाजार में अफजला पंचायत स्थित घर के अंदर ही मिला है। घर में सारा सामान भी इधर-उधर बिखरा हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहार में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर इस सनसनीखेज घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दरभंगा के एसपी जगन्नाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना के बारे में पूरा ब्योरा जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी इन दोनों विपक्षी महागठबंधन में शामिल है और पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान सहनी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ पूरे बिहार का दौरा किया था।
बिहार: मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर बोले चिराग पासवान- शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं#india24x7livetv #BreakingNews #Latest_News #Biharnews #CrimeNews pic.twitter.com/JsV0B67AT1
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) July 16, 2024
राजद ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

जानकारों का मानना है कि पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले सहनी के पिता की हत्या बिहार में सियासी भूचाल खड़ा कर सकती है। हत्या की इस घटना को लेकर नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरेबंदी होगी। बिहार में हाल के दिनों में अपराध की कई बड़ी घटनाएं हुई हैं जिसे लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी नीतीश सरकार पर हमला बोलते रहे हैं।
इस घटना को लेकर बिहार के मुख्य विपक्षी दल राजद की प्रतिक्रिया तुरंत सामने आ गई है। राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मुकेश सहनी के पिता की हत्या पूरे बिहार को हैरान करने वाली है। बिहार में कानून व्यवस्था का कोई राज नहीं रह गया है। राज्य के विभिन्न इलाकों में लगातार हत्या की घटनाएं हो रही हैं।
ऐसा लगता है कि राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया कि जब मुकेश सहनी के पिता की हत्या हुई है तो बिहार में किसे सुरक्षित माना जा सकता है।
घटना के बाद हो सकता है भारी बवाल

वीआईपी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पिता की हत्या के समय मुकेश से सहनी मुंबई में थे और उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। वे मुंबई से जल्द ही दरभंगा लौट रहे हैं और उनके यहां पहुंचने के बाद बवाल की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण काफी संख्या में पुलिस कर्मियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने बताया कि हम हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
माना जा रहा है कि इस घटना के विरोध में समर्थकों का हुजूम उग्र हो सकता है और घटना के विरोध में बड़ा प्रदर्शन होने की आशंका जताई जा रही है। बिहार की सियासत में मुकेश सहनी सन ऑफ मल्लाह के रूप में प्रसिद्ध हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि उनकी पार्टी किसी भी सीट पर अपनी ताकत नहीं दिखा सकी थी। नवरात्रि के मौके पर मछली खाते हुए वीडियो जारी करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था।
रंजिश में हत्या की आशंका

एसएसपी ने बताया कि इस घटना के पीछे रंजिश को कारण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह निजी रंजिश का मामला लग रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हत्या के कारणों का पता आगे जांच पड़ताल में लगेगा। बताया जा रहा है कि जीतन सहनी घर में अकेले थे, तभी कुछ अज्ञात लोग घर में घुस आए और उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है। इस घटना की जानकारी पूरे बिहार में जंगल की आग की तरफ फैल गई है।
Pingback: Rajasthan News : BJP MLA विधायक बालमुकुंद आचार्य का बड़ा बयान, कहा-'4 बेगम और 36 बच्चे नहीं चलेंगे' - India 24x7 Live TV | Latest News Upd
Pingback: Bihar News : जीतन सहनी हत्याकांड में SIT गठित, SP काम्या मिश्रा करेंगी टीम का नेतृत्व - India 24x7 Live TV | Latest News Updates