News
Sonbhadra: रोटरी क्लब रेणुकूट में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का OCV सफलतापूर्वक संपन्न
Published
2 घंटे agoon

Sonbhadra: रेणुकूट। रोटरी क्लब रेणुकूट द्वारा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (DG) रो. डॉ. आशुतोष अग्रवाल की आधिकारिक क्लब विजिट (OCV) अत्यंत सफलतापूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ हिंडाल्को गेस्ट हाउस में हुआ, जहाँ क्लब के सदस्यों ने माल्यार्पण कर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ पधारे रोटरी क्लब वाराणसी सनराइज के रो. राजीव जयपुरिया एवं असिस्टेंट गवर्नर (AG) रो. रवि कटारे का भी सम्मान किया गया।
इसके पश्चात डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, असिस्टेंट गवर्नर, क्लब अध्यक्ष एवं सचिव के मध्य एक महत्वपूर्ण आधिकारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब द्वारा किए जा रहे समस्त कार्यों तथा क्लब के लेखा‑जोखा की विस्तृत समीक्षा की और क्लब की गतिविधियों पर संतोष व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें-Akshay Kumar Daughter: अक्षय कुमार की बेटी किस स्कूल में पढ़ती हैं और कितने साल की हैं? जानिए सबकुछ
तत्पश्चात क्लब विंध्याचल में सामान्य सभा का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 35 सदस्यों की सहभागिता रही। बैठक का संचालन रो. संजय रूंथला द्वारा किया गया। (Sonbhadra) कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। क्लब की वरिष्ठतम एवं प्रथम महिला सदस्य रो. शीला सक्सेना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का स्वागत किया। वहीं रो. सुजीत सान्याल ने असिस्टेंट गवर्नर रो. रवि कटारे का,एवं रो. शशि तिवारी ने रो. राजीव जयपुरिया एवं रो. अमित जी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर रो. डॉ. प्रेमलता ने अपने परिचयात्मक उद्बोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. डॉ. आशुतोष अग्रवाल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे एक प्रतिष्ठित ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं तथा वाराणसी स्थित आयुष्मान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। (Sonbhadra) उनके नेतृत्व में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
क्लब अध्यक्ष रो. सुनील कांत पांडे ने बताया कि क्लब के अधिकांश सदस्य हिंडाल्को के विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं, इसके बावजूद सभी सदस्य समयाभाव के बीच भी मिलकर क्लब के प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा करते हैं।
असिस्टेंट गवर्नर रो. रवि कटारे ने क्लब द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी क्लब रेणुकूट की मासिक रिपोर्ट हमेशा तय समय सीमा के अंदर प्राप्त होती है। (Sonbhadra) उन्होंने क्लब सचिव रो. अजीत अस्थाना की रिपोर्टिंग शैली को अत्यंत प्रभावी एवं सराहनीय बताया।
अपने उद्बोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने रोटरी क्लब रेणुकूट द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सहयोग व जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए सदस्यों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने रोटरी फाउंडेशन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों से इसमें योगदान देने की अपील की। (Sonbhadra) उनके प्रेरणादायक संबोधन से प्रभावित होकर मौके पर ही 20 सदस्यों ने रोटरी फाउंडेशन में योगदान दिया।
इस अवसर पर रेणुकूट के समाजसेवी श्री राजकुमार यादव को उनके सामाजिक योगदान के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव रो. अजीत अस्थाना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रेणुकूट आगमन से क्लब के सभी सदस्य गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। (Sonbhadra) साथ ही, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ एवं सुझाव भविष्य में क्लब के कार्यक्रमों को और अधिक सुचारु रूप से संचालित करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों के सहयोग एवं योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात स्वादिष्ट रात्रि भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
You may like

UP News: शाहजहांपुर को मिली 47 करोड़ की सौगात, राज्य मंत्री परिवहन एवं वित्त मंत्री ने 4 बड़ी परियोजनाओं का किया लोकार्पण

UP News: बाराबंकी में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में फैली सनसनी

Lucknow News: महिला आरक्षण पर विरोध तेज, विरोध करने वाले सांसदों पर कार्रवाई की मांग

Chandauli: जन्मदिन पर पौधारोपण: माता-पिता के नाम दो पेड़ लगाकर बच्चे ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

UP News: ट्रैक्टर का पहिया निकलने से दर्दनाक हादसा, मजदूर की मौत, ट्रेलर चालक गंभीर

UP News: चैती नवरात्रि पर फिल्म “वीरगती” का फर्स्ट लुक रिलीज़, 27 मार्च को ट्रेलर






