Connect with us

मनोरंजन

Bollywood Best Horror Movies: बॉलीवुड की ये हॉरर फिल्में जिसे देख कांप जाएगी आपकी रूह

Published

on

Bollywood Best Horror Movies: इस समय हॉरर फिल्मों का दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। जिसका सबूत है हालहि में महेश भट्ट की रिलीज हुई फिल्म हॉन्टेट 3डी जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। इस फिल्म ने कलेक्शन के मामले में कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता, मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर और दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊँगा को पीछे छोड़ दिया है। यदि आप भी हॉरर फिल्में देखने के शौकिन हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही बॉलीवुड की हॉरर फिल्में लेकर आए हैं। जिसे देखने के बाद आपको हर पल डर का एहसास होगा।

Also Read –Cough Syrup: केंद्र का बड़ा फैसला: कफ सिरप खरीदने के लिए अब जरूरी होगी डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन

Bollywood Best Horror Movies: बॉलीवुड टॉप 5 हॉरर मूवीज

भूत मूवी

भूत फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था। जोकि 2003 में आई थी। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर के अंदर भूत आ जाता है। उनकी एक्टिंग ने फिल्म की कहानी में चार चाँद लगाने का काम किया था। स्वाती और विशाल दोनों ही एक नए घर में शिफ्ट होते हैं। अचानक से स्वाती का स्वभाव बदलने लगता है। उसको अपने वश में एक अदृश्य आत्मा कर लेती है। जिसके बाद कहानी में कई सारे डरावने और भयभीत करने वाले मोड़ आते हैं।

1920 मूवी

Also Read –Israel: अमेरिका-ईरान समझौते के बाद इजरायल का सख्त रुख, दक्षिणी लेबनान से पीछे नहीं हटेगी सेना

1920 बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध हॉरर फिल्मों में से एक है। जिसमें अदा शर्मा अपने पति के साथ एक हवेली में आती है। जहाँ पर उनके ऊपर वहाँ मौजूद अदृश्य शक्तियाँ कब्जा कर लेती है। जिसके बाद फिल्म की कहानी काफी डरावनी होती जाती है।

भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप मूवी

भूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप जिसमें विक्की कौशल लीड रोल में थे। फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी में विक्की कौशल एक ऐसे शिप में फंस जाते हैं, जहाँ पर उनका सामना निगेटिव शक्तियों के साथ होता है। विक्की कौशल एक शिपिंग इंचार्ज की भूमिका में है। जिनको मुंबई बीच पर आए एक शिप की जांच के लिए तैनात किया जाता है। जहाँ से शुरू होती है फिल्म की असली कहानी

13बी फियर हैज एक न्यू एड्रेस

13बी फियर हैज एक न्यू एड्रेस जोकि एक हॉरर फिल्म है। फिल्म में आर.माधवन और नीतू चंद्रा लीड रोल में थे। परिवार एक नए घर में शिफ्ट होता है, जहाँ पर उसके साथ अजीबो-गरीब अलौकिक घटनाएँ घटने लगती है।

द हाउस नेक्स्ट डोर मूवी

यह 2017 में बनी एक लोकप्रिय हॉरर-थ्रिलर फिल्म थी। जोकि सच्ची घटनाओं पर आधारित थी। एक सर्जन और उनकी पत्नी की कहानी है, जिनके बगल में एक रहस्यमयी परिवार के शिफ्ट होने के बाद अलौकिक घटनाऐ घटने लगती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *