मनोरंजन
Sorab Bedi Kaun Hai: कौन हैं सौरभ बेदी? संचिता उगले की मौत के बाद बुरे फंसे, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास
Published
1 घंटा agoon

Sorab Bedi Kaun Hai: टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा संचिता उगले (Sanchita Ugale) ने 30 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली, उनके मौत की खबर सामने आते ही टीवी की दुनिया में हंगामा मच गया, फैंस, दोस्त और चाहने वाले संचिता उगले को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहें हैं। हर किसी के मन में यही सवाल चल रहा है कि आखिर संचिता ने इतना बड़ा कदम उठाया क्यों, वहीं एक्ट्रेस का परिवार तो बुरी तरह टूट गया है, सोशल मीडिया पर उनकी मां के कुछ दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आए हैं। (Sorab Bedi Kaun Hai) संचिता के दोस्त के लिए इस खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है, वहीं अब संचिता की मौत के बाद उनके को-एक्टर सौरभ बेदी बुरी तरह फंस गए हैं, जी हां! उन्होंने मीडिया के सामने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी वजह से नेटिजेंस ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया है, आइए जानते हैं।
Sorab Bedi Kaun Hai: सौरभ बेदी क्यों चर्चाओं में
अभिनेता सौरभ बेदी का नाम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, दरअसल संचिता उगले के निधन के बाद सौरभ बेदी को पपराजी द्वारा स्पॉट किया गया था, इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि संचिता उगले ने सुसाइड कर लिया है, तो उन्होंने बड़ा कैजुअली जवाब दिया, यहां तक कि वे मुस्कुराते हुए भी नजर आए, बस फिर क्या था, सौरभ बेदी का ये जवाब सुनते ही लोगों के उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। (Sorab Bedi Kaun Hai) यूजर्स यह देख हैरान रह गए कि सौरभ बेदी के चेहरे पर संचिता के निधन का दुख जरा भी नजर नहीं आया, ऊपर से वे सबसे हंस के बात भी कर रहें थे, जिस वजह से लोग उनके पीछे पड़ गए हैं।
Also Read -Israel: अमेरिका-ईरान समझौते के बाद इजरायल का सख्त रुख, दक्षिणी लेबनान से पीछे नहीं हटेगी सेना
सौरभ बेदी को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, “ये पागल है क्या, रिएक्ट कैसे कर रहा नशेड़ी।” दूसरे ने लिखा, “ये लोग बहुत बड़े हैं, इनके यहां मरना जीना नॉर्मल होता है। कोई फीलिंग नहीं होती।” तीसरे ने लिखा, “इंसानियत नाम की चीज ही नहीं है इसके अंदर।” वहीं एक अन्य ने लिखा, “छी, ऐसे दोस्त होने से अच्छा दुश्मन ही सही है।” सौरभ बेदी लगातार ट्रोल हो रहें हैं, जिसके बाद उन्होंनें सफाई भी दी।
कौन हैं सौरभ बेदी
सौरभ बेदी एक एक्टर होने के साथ ही एक मॉडल भी हैं, उनकी उम्र 31 साल है। वे मुंबई में ही रहते हैं, हालांकि उनका जन्म गुरूग्राम हरियाणा में हुआ था। सौरभ बेदी को देश भर में पॉपुलैरिटी MTV के रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला X6’ से मिली, उन्हें दर्शकों का इतना प्यार मिला कि वे स्प्लिट्सविला X6 के विनर भी रहे। स्प्लिट्सविला X6 का विनर बनते ही सौरभ बेदी को कुछ टीवी शोज ऑफर हुए, जिसका वे हिस्सा भी बनें। सौरभ “चांद जलने लगा” और “दिलवाली दुल्हनिया ले जाएगी” में काम कर चुके हैं। (Sorab Bedi Kaun Hai) उन्होंने “दिलवाली दुल्हनिया ले जाएगी” सीरियल में अभिनेत्री संचिता उगले संग स्क्रीन शेयर किया था। बताते चलें कि सौरभ बेदी का नाम मलाइका अरोड़ा संग जुड़ चुका है, जी हां! उनकी कुछ समय पहले मलाइका अरोड़ा संग तस्वीरें वायरल हुईं थीं, जिसके बाद सौरभ ने खुद बताया कि वे और मलाइका सिर्फ दोस्त हैं।
