Connect with us

मनोरंजन

Deepika Padukone Due Date: दीपिका पादुकोण कब देंगी अपने दूसरे बच्चे को जन्म? ड्यू डेट रिवील

Published

on

Deepika Padukone Due Date: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजाय कर रहीं हैं, और साथ ही साथ अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग भी कर रहीं हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं, जिस वजह से परिवार में खुशी की लहर है और साथ ही फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण ने अप्रैल महीने में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और अब उनकी ड्यू डेट का भी खुलासा हो चुका है, आइए जानते हैं कि दीपिका पादुकोण अपने दूसरे बच्चे को कब जन्म देंगी।

Also Read –Vaibhav Sooryavanshi: 11 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी ने ट्राईसीरीज के फाइनल में श्रीलंका से लिया बदला

Deepika Padukone Due Date: कब है दीपिका पादुकोण की ड्यू डेट

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 19 अप्रैल को एक खूबसूरत आ पोस्ट साझा कर दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। दीपिका ने अपनी बेटी दुआ की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दुआ प्रेग्नेंसी किट पकड़े नजर आ रही थी और उसके साथ दीपिका ने नो नजर वाला इमोजी बनाया था। Deepika Padukone Due Date) दीपिका पादुकोण के इस पोस्ट को देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था।

दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी का ऐलान तो कर दिया था, लेकिन ये नहीं पता चला था कि दीपिका पादुकोण दूसरे बेबी को जन्म कब देंगी, हालांकि अब जाकर उनकी ड्यू डेट भी रिवील ही चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण दिसंबर में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी, उनकी ड्यू डेट 2026 का दिसंबर है। एक दिलचस्प बात बताएं तो साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की भू ड्यू डेट दिसंबर बताई गई है, यानी कि दोनों अभिनेत्रियां दिसंबर महीने में अपने बच्चे को जन्म देंगी।

Also Read –CM Devendra Fadnavis: ऑपरेशन टाइगर कामयाब रहा… CM फडणवीस ने उद्धव गुट की शिवसेना में टूट पर क्या बताया?

दीपिका पादुकोण की दिसंबर में रिलीज होगी ये फिल्म

दीपिका पादुकोण एक तरफ दिसंबर में जहां दूसरे बच्चे को जन्म देंगी, वहीं दूसरी तरफ दिसंबर में उनकी एक फिल्म भी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, जिसका नाम “किंग” है। किंग में शाहरुख खान लीड रोल में होंगे, शूटिंग के सेट से दीपिका और शाहरुख के कई वीडियोज और तस्वीरें लीक हो चुकी है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा इस फिल्म को निर्देशित किया गया है, फिल्म 24 दिसंबर को दुनियाभर में धमाका करेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *