मनोरंजन
Pawan Singh Bharat Tiwari: पवन सिंह पहुँचे भरत तिवारी के घर बंधवाई राखी कहा- भरत तिवारी पर बनाएंगे गाना और न्याय दिलाएंगे
Published
3 घंटे agoon

Pawan Singh Bharat Tiwari: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह जोकि BJP MLC है। पवन सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस समय भोजपुरी बवाल शो आ रहा है। जिसमें पवन सिंह के निजी जिंदगी से जुड़े किस्सों पर जिक्र किया जा रहा है। (Pawan Singh Bharat Tiwari) तो वहीं पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी के बारे में भी जिक्र किया है। पवन सिंह जोकि एक एक्टर और सिंगर के साथ ही साथ बीजेपी के एमएलसी भी हैं। वो एमएलसी का भी फर्ज निभा रहे हैं, बता दे कि बिहार के भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुँचे पवन सिंह, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Also Read –Batwara 1947: सलमान खान ने बटवारा 1947 की तारीफ की, जाने क्या कहा
Pawan Singh Bharat Tiwari: पवन सिंह पहुँचे भरत तिवारी के घर वीडियो वायरल
भोजपुरी कलाकार और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह, भरत तिवारी के घर पहुँचे हैं, जहाँ उन्होंने भरत तिवारी की माँ को ये आश्वासन दिया कि वे भरत तिवारी को न्याय दिलाकर रहेंगे, पवन सिंह ने भरत तिवारी की भतीजी से राखी बंधवाई और कहा भरत तिवारी पर गाना जल्द ही रिलीज किया जाएगा। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिहार के भरत तिवारी की मौत को महीनों बीत गए हैं। लेकिन अभी तक उनके परिवार को न्याय नहीं मिला है। पवन सिंह इससे पहले भी भरत तिवारी के परिवार से मिलने गए थे। (Pawan Singh Bharat Tiwari) और उन्हें आश्वासन दिया था कि वो उनको न्याय दिलाएंगे। भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव भी भरत तिवारी के परिवार से मिल चुके हैं, उन्होंने कहा कि आप आंदोलन करों, मैं आपके साथ हूँ। लेकिन उसके बाद से अबतक भरत तिवारी का परिवार न्याय की मांग कर रहा है। जून के महीने में भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ था। अब देखने लायक होगा कि पवन सिंह भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिला पाते हैं या नहीं।
