राष्ट्रीय समाचार
Abhijeet Dipke: “अगर हमसे बात करनी है तो…”, अभिजीत दीपके ने सरकार के सामने रखी नई शर्त!
Published
14 घंटे agoon

Abhijeet Dipke: दिल्ली के जंतर-मंतर से सुविधाएं हटाने और दिल्ली पुलिस द्वारा धारा 163 (BNSS) लागू करने के बाद भी CJP प्रदर्शनकारियों का धरना जारी है। दिन में भारी बवाल के बाद CJP प्रदर्शनकारियों को सुरक्षाकर्मियों ने जंतर-मंतर से खदेड़ दिया था, लेकिन देर रात फिर से प्रदर्शनकारी केरल हाउस से निकलकर जंतर-मंतर पहुंच गए। यहां लाइट आदि की व्यवस्था हटने के बाद भी अंधेरे में धरना प्रदर्शन जारी है।
इस मौके पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने खुलासा किया कि मुलाकात के दौरान जेपी नड्डा ने कहा था सरकार में सीनियर नेताओं से बात करके बताएंगे, लेकिन अभी तक उन्हे कोई जवाब नहीं दिया गया।
Also Read – Lock Upp Season 2: लॉक अप 2 में हिना और उर्फी की एंट्री, शिल्पा और हिना के बीच देखने को मिला टकराव
Abhijeet Dipke: समर्थन में उतरे केजरीवाल
आशुतोष रांका ने आगे बताया कि सभी प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि के तौर पर सौरभ दास केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करने गए थे। (Abhijeet Dipke) यहां उन्हें दो घंटे तक इंतजार कराया गया। इस दौरान फोन का एक्सेस नहीं था। दो घंटे बाद जब सौरभ दास ने उनसे मुलाकात की तो अपनी मांगे रखीं।
उन्होंने बताया कि मांगों में नीट परीक्षा को लेकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवार को 1-1 करोड़ रुपए का मुआवजा, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा और सोनम वांगचुक को तत्काल छोड़ने की मांगें थीं। उन्होंने कहा कि इस पर जेपी नड्डा ने कहा कि वह शीर्ष नेतृत्व से बात करके इस बारे में बताएंगे, लेकिन अभी तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
Also Read –Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट पर एल्विश यादव से लेकर इन सेलेब्स का आया रिएक्शन
अभिजीत दीपके ने रखी नई शर्त:
सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों के साथ देर रात तक जंतर-मंतर में डेट अभिजीत दीपके ने अब बातचीत के लिए सरकार के सामने नई मांग रख दी है। उन्होंने जंतर मंतर से ऐलान किया कि पुलिस या सरकार जिसे भी बात करनी हो वह अब जंतर मंतर आएं।
कई के खिलाफ मुकदमा, दर्जनों गिरफ्तार:
दिल्ली पुलिस कि ओर से मीडिया को सोमवार शाम को जानकारी दी गई कि अवैध रूप से प्रोटेस्ट करने वाले 70 लोगों को हिरासत में लिया गया और कई लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
आपको बात दें सोमवार को दिन में प्रदर्शनकारियों का संसद मार्च रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आँसू गैस के गोले का प्रयोग किया जिसमें सैकड़ों प्रदर्शन कारियों के घायल होने कि खबरें हैं। कई वीडियो और फोटो में पुलिस लाठीचार्ज करती दिखाई दी। वहीं बाद में उग्र भीड़ ने भी पुलिस पर पथराव किया और कुछ जगहों पर तोड़फोड़ की।
