मनोरंजन
Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट पर एल्विश यादव से लेकर इन सेलेब्स का आया रिएक्शन
Published
2 घंटे agoon

Jantar Mantar Protest: भारत में इस समय हर तरफ एक ही चीज की चर्चा हो रही है। जोकि छात्रों द्वारा लगातार जंतर-मंतर पर किया जाने वाला प्रोटेस्ट है। छात्र लगातार जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। कल छात्रों के द्वारा जंतर-मंतर से संसद तक के मार्च में बॉलीवुड के सेलेब्स ने भी हिस्सा लिया। जिसमें शबाना आजमी, नसीरूद्दीन शाह और उनके बेटे का वीडियो भी सामने आया। इसके अलावा अन्य सेलेब्स ने अपनी राय रखी, किसी ने ट्वीट के माध्यम से तो किसी ने वीडियो बनाकर
Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट पर सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया
सोनू सूद जंतर-मंतर प्रोटेस्ट रिएक्शन
बॉलीवुड सेलेब्स सोनू सूद जिनको, जनता द्वारा रियल लाइफ हीरों माना जाता है। क्योंकि उन्होंने कोविड-19 के समय बहुत से लोगों की मद्द की थी। उनको घर पहुँचाने में यही वजह है कि आज भी सोनू सूद के घर के बाहर लोगों की भीड़ देखने को मिल जाती है। जहाँ पर लोग अपनी परेशानियाँ उनके सामने रखते हैं। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट पर बात की, सोनू सूद ने कहा- हमारे छात्रों को लाठियाँ नहीं, गले लगाने वाले हाथ चाहिए, समयऔर कैलेंडर
Also Read –Salman Khan Post: सलमान खान ने उम्र को लेकर उठ रहे सवाल का दिया मुँहतोड़ जवाब
रितेश देशमुख जंतर-मंतर प्रोटेस्ट रिएक्शन
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने भी जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट पर अपनी राय दी, उन्होंने लिखा- रितेश देशमुख ने कहा की छात्रों की बात को सुनना चाहिए, बिना किसी भी डर के वो हमारे डेमोक्रेसी के हार्टबीट हैं, उन्हें हमें मिलकर सपोर्ट करना चाहिए।
एल्विश यादव जंतर-मंतर प्रोटेस्ट रिएक्शन
यूट्यूबर एल्विश यादव ने कल छात्रों और पुलिस के बीच जो छड़प हुई, उसपर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- मैं ना ही बीजेपी को सपोर्ट करता हूँ, नाहि कॉग्रेस को सपोर्ट करता हूँ, लेकिन जो छात्रों के साथ हुआ वो बिल्कुल गलत था। छात्र जिस बात पर चर्चा करना चाहते थे, उसे सुनना चाहिए और उसपर एक्शन लेना चाहिए।
आयुष शर्मा जंतर-मंतर प्रोटेस्ट रिएक्शन
सलमान खान के जीजा और एक्टर आयुष शर्मा ने भी इस प्रोटेस्ट पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा- एक स्वस्थ लोकतंत्र में हर नागरिक की आवाज सुनी जानी चाहिए। उन्होंने छात्रों की बात सुनने के लिए सरकार को आगे आने को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों की जीत बताया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर हुए आंसू गैस और लाठीचार्ज का भी जिक्र किया और कहा कि लोकतंत्र का मार्गदर्शन संवाद से होना चाहिए, न कि बल प्रयोग से।
इसके अलावा कई सारे सेलिब्रेटी ने आगे बढ़कर छात्रों की बातों को शांतिपूर्वक सुनने के लिए सरकार से अपील की, जिसमें रोहित श्राफ, सोहा अली खान, दिया मिर्जा, सोनाक्षी सिन्हा समेत अन्य सेलेब्स ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
