मनोरंजन
Salman Khan Post: सलमान खान ने उम्र को लेकर उठ रहे सवाल का दिया मुँहतोड़ जवाब
Published
3 मिनट agoon

Salman Khan Post: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जो हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक को लेकर हालहि में सलमान खान का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसमें वो किसी उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहाँ पर सलमान खान का वीडियो देखकर उनके फैंस को उनकी काफी चिंता होने लगी थी। जिसके बाद अब जाकर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने वायरल हुए वीडियो पर तंज कसा है और लोगों को जवाब दिया है।
Salman Khan Post: सलमान खान ने पोस्ट कर लोगों ने किया सवाल
Also Read –UP News: काजल मंसूरी पुलिस को मिलीं! अब कोर्ट में होगा बड़ा फैसला, ओम ठाकुर केस में आज सबसे अहम दिन
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) एक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति के कारण चर्चा में आए थे, जिससे उनके प्रशंसक चिंतित हो गए थे क्योंकि वे काफी दुबले-पतले, थके हुए और कमजोर दिख रहे थे। शुक्रवार को, सलमान ने स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (एसआरए) कार्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने अथॉरिटी के अत्याधुनिक डेटा कलेक्शन एंड वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर (आईटी सर्वर रूम) का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान, अभिनेता ने लाभार्थियों को घर की चाबियां भी सौंपीं। सलमान इस कार्यक्रम में टोपी, कैजुअल शर्ट और जींस पहने नज़र आए। हालांकि, तस्वीरों में उनके हाव-भाव ने प्रशंसकों के बीच चिंता पैदा कर दी। इन तस्वीरों ने ऑनलाइन खूब चर्चा बटोरी और प्रशंसकों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए संदेश साझा किए। एक टिप्पणी में लिखा था, “सलमान खान को क्या हुआ?? पहले तो मुझे लगा कि ये सलमान नहीं हैं, लेकिन मैंने शेरा को भी वहां देखा। ये धर्मेंद्र की तरह बूढ़े हो रहे हैं।” वहीं एक अन्य टिप्पणी में लिखा था, “ये सलमान खान हैं? क्या वो बीमार हैं? हे भगवान!”
इन सबके बीच सलमान खान ने देर रात कल एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा- आप लोगों की तबीयत कैसी है? और इसके साथ ही सलमान खान ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की है।
