News
Allu Arjun: घर पहुंचे अल्लू अर्जुन, बोले- उसी थिएटर में 30 बार गया हूं कभी कुछ नहीं हुआ, हादसे पर मांगी माफी

Published
6 महीना agoon
By
News Desk
Allu Arjun: शनिवार सुबह हैदराबाद की चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल से बाहर निकले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अब अपने घर पहुंच चुके हैं। घर पहुंचने के बाद एक्टर ने वहां मौजूद फैंस का अभिवादन किया और मीडिया से भी बात की।
Allu Arjun: ‘मैं एकदम ठीक हूं, आपके प्यार के लिए शुक्रिया’
अल्लू ने कहा- ‘जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। हम उसके लिए माफी मांगते हैं। मैं उनके परिवार के साथ हूं। कोई चिंता की बात नहीं है। मैं एकदम ठीक हूं। (Allu Arjun) मेरे फैंस और आप सभी को मेरा सपोर्ट करने और इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और इस मामले में कानून का पूरा सहयोग करूंगा, मृतक के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। हम सिर्फ फिल्म देखने गए थे। नहीं पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा।’

30 बार उसी सिनेमाघर में गया, कभी हादसा नहीं हुआ
मीडिया से बात करते हुए अल्लू ने कहा- ‘जो कुछ भी हुआ वो मेरे कंट्रोल के बाहर था। मैं उस थिएटर में बीते कई सालों से अपनी फिल्म देखने जा रहा हूं। बीते 20 साल में मैं वहां कम से कम 30 बार गया हूं पर कभी भी ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ। हालांकि, जो भी हुआ उसके लिए हम माफी मांगते हैं। मेरी संवेदनाएं उस परिवार के साथ हैं।’
अल्लू अर्जुन ने किया फैंस का अभिवादन
अल्लू अर्जुन ने जेल से रिहा होते ही ऑफिस का रुख किया। इसके बाद वे अपने जुबली हिल्स स्थित घर ‘अल्लू गार्डन’ पहुंचे। यहां उन्होंने फैंस का अभिवादन किया। साथ ही वे ठीक हैं इस बात का फैंस को आश्वासन भी दिया।

अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह सवा 7 बजे के करीब हैदराबाद की चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन जुबली हिल्स स्थित गीता आर्ट्स के ऑफिस गए। (Allu Arjun) अब वो वहां से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। एक्टर को लेने के लिए उनके सुसर चंद्रशेखर रेड्डी और पिता अल्लू अरविंद जेल के बाहर पहुंचे। वे यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच अपने घर के लिए रवाना हो गए।
You may like
Assam Flood: आफत में असम! PM मोदी ने सीधे CM से की बात, क्या अब थम जाएगा जल-प्रलय का तांडव?
BSF to conduct operation in Congo: कांगों में मिलिट्री ऑपरेशन करेगी BSF, दुश्मनों में मची खलबली, विद्रोही गुटों के बुरे दिन शुरू
Housefull 5 Advance Booking Report: हाउसफुल 5 हिट या फ्लॉप जाने कितने बिके टिकट
CDS on PaK: भारत अब सहन नहीं करेगा… दूसरे देश में जाकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने पाक को दी सख्त हिदायत, जनरल की बंद की बोलती
India Laser Beam: पाकिस्तान और चीन पर मंडराया काल! ब्रह्मोस तो ट्रेलर था, अब असली फिल्म होगी शुरू, भारत की लेज़र बीम से कांपा रहा दुश्मन
World’s Tallest Railway Bridge in Manipur: आसमान में इंजीनियरिंग का चमत्कार: मणिपुर में दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पुल तैयार